फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   education dept investigation revels flaws, 17 teacher will be dismiss for fake marksheet

शिक्षा विभाग की जांच में सामने आई गड़बड़ी, फर्जी अंकपत्र से नौकरी करने वाले 17 शिक्षक होंगे बर्खास्त

Sun, 14 Jul 2019 11:46 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 14 Jul 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
education dept investigation revels flaws, 17 teacher will be dismiss for fake marksheet
प्रतीकात्मक तस्वीर

फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हासिल करने वाले 17 शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। लखनऊ मंडल के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में वर्ष 2012 की भर्ती प्रक्रिया में इनकी नियुक्ति हुई थी। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की जांच में फर्जी पाए गए सभी अंकपत्र लखनऊ विश्वविद्यालय के थे। शिक्षा विभाग ने इन्हें जांच के लिए भेजा था। लंबे समय तक जांच प्रक्रिया लंबित रही। लगातार पत्राचार के बाद अब जांच में सामने आया है कि किसी ने स्नातक की मार्क्सशीट में हेराफेरी कर नंबर बढ़ा लिए तो किसी ने पूरी की पूरी फर्जी मार्क्सशीट ही बनवाकर नौकरी के आवेदन में लगा दी।
विज्ञापन


कुछ शिक्षकों ने तो स्नातक, स्नातकोत्तर व बीएड तीनों के फर्जी अंकपत्र  लगाए थे। चूंकि, मेरिट से तैयार गुणांक के आधार पर भर्ती होनी थी, इसलिए खूब फर्जी अंकपत्र तैयार किए गए। संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सभी 17 शिक्षकों को बर्खास्त करने के लिए विभाग में नियुक्ति प्राधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है। जांच चलने के कारण इनका वेतन पहले से ही रोक दिया गया था। दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों में है तैनाती

जीजीआईसी गंज मुरादाबाद, उन्नाव, राजकीय हाईस्कूल कट कुसमा, नकहा लखीमपुर खीरी, रा. हाईस्कूल मझिला टोडरपुर हरदोई, रा. हाईस्कूल कुकरा बांकेगंज, लखीमपुर, रा. हाईस्कूल गूम फूल बहेड़ लखीमपुर खीरी, जीआईसी छतोह, रायबरेली, जीआईसी निघासन, लखीमपुर खीरी, रा. हाईस्कूल, इमिलिया सुल्तानपुर सीतापुर, रा. हाईस्कूल बदफर बेहटा, सीतापुर, रा. हाईस्कूल लखनू ईशानगर, लखीमपुर खीरी, रा. इंटर कॉलेज छतोह, रायबरेली, रा.बालिका उच्चतर मा. विद्यालय नौरंगवाफाम निघासन, लखीमपुर खीरी, रा. बालिका इंटर कॉलेज अजीतपुर, रायबरेली, रा. हाईस्कूल कुसार पहला, सीतापुर, रा. हाईस्कूल छेदपतिहा, निघासन, लखीमपुर, रा. हाईस्कूल ईशानगर, रायबरेली, रा. हाईस्कूल कुदौरा रामपुर मथुरा, सीतापुर।

45 में से 29 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी

वर्ष 2012 में लखनऊ मंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 219 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। इनमें 45 पदों पर अभ्यर्थियों ने ज्वाइन किया था। मामला अदालत में जाने के कारण बाकी पदों पर भर्ती नहीं हुई थी। बाद में शिक्षा विभाग ने सभी 45 शिक्षकों की जांच शुरू कराई तो 12 के अंकपत्र गड़बड़ पाए गए, जिन्हें बर्खास्त किया जा चुका है। अब 17 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी निकले हैं। बाकी 16 के अंकपत्रों की भी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed