फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ed will seize the property of MP babu Singh Kushwaha.

UP News : सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की जब्त भूमि पर ईडी ने दोबारा किया कब्जा, दस साल पहले हुई थी जब्त

Fri, 02 Aug 2024 07:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Aug 2024 07:24 PM IST
सार

एनआरएचएम घोटाले की जांच के बाद ईडी के अधिकारियों ने करीब 10 वर्ष पूर्व राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में बाबू सिंह कुशवाहा और उनके करीबियों की करीब 40 बीघा कृषि भूमि को जब्त कर लिया था।

विज्ञापन
Ed will seize the property of MP babu Singh Kushwaha.
बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की 10 वर्ष पूर्व जब्त की गयी संपत्ति पर कुछ लोगों द्वारा दोबारा कब्जा किये जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दोबारा कब्जा लेने की कार्रवाई की। ईडी के अधिकारियों की टीम ने बुलडोजर ले जाकर जमीन पर बने अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए और अपना कब्जा दोबारा स्थापित करने के लिए बोर्ड लगा दिए।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने एनआरएचएम घोटाले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने के साथ बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस भी दर्ज किया है। एनआरएचएम घोटाले की जांच के बाद ईडी के अधिकारियों ने करीब 10 वर्ष पूर्व राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में बाबू सिंह कुशवाहा और उनके करीबियों की करीब 40 बीघा कृषि भूमि को जब्त कर लिया था। इसके बाद सुध नहीं लेने की वजह से इस भूमि पर तमाम लोगों ने ईडी द्वारा लगाए गये बोर्ड हटाकर कब्जा कर लिया और फसल उगाने लगे। इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को ईडी के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ जाकर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास भी कर रहे हैं कि यह कब्जा स्थानीय लोगों अथवा बाबू सिंह के करीबियों में से किसने किया है। जांच के बाद कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। बता दें कि ईडी ने बाबू सिंह कुशवाहा की अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया है। वहीं आयकर विभाग भी बाबू सिंह की कानपुर रोड स्थित बेनामी संपत्तियों को बीते वर्ष जब्त कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed