{"_id":"5faa9e1c136f6613de0f08c5","slug":"ed-will-interrogate-chartered-accountants-close-to-jai-bajpai","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय जय बाजपेयी के करीबी चार्टर्ड अकाउंटेंट से करेगा पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन निदेशालय जय बाजपेयी के करीबी चार्टर्ड अकाउंटेंट से करेगा पूछताछ
Tue, 10 Nov 2020 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
जय बाजपेई और विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में मारे गए आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे व उसके करीबियों की अवैध संपत्ति तक पहुँचने की कवायद में प्रवर्तन निदेशालय कानपुर के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट के पूछताछ करेगा। इसके लिए जल्द ही औपचारिक नोटिस भेजा जाना है। निदेशालय को इस पूछताछ में विकास दुबे व उसके फायनेंसर जय बाजपेयी और कानपुर के एक बड़े साबुन कारोबारी के बीच के आर्थिक समीकरण का खुलासा होने की उम्मीद है। निदेशालय इसके साथ ही जय बाजपेयी से पूछताछ करने की तैयारी में है। निदेशालय के सूत्र बताते हैं कि विकास दुबे की पत्नी से भी पिछले दिनों हुई पूछताछ में विकास व जय बाजपेयी तथा साबुन कारोबारी के रिश्तों पर सवाल किए गए थे। हालांकि विकास दुबे की पत्नी ने बाजपेयी के परिचित होने की बात तो जरूर स्वीकारी थी पर साबुन कारोबारी के बारे में कोई जानकारी होने या बाजपेयी के साथ कोई आर्थिक डील होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई थी।
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि अभी तक की पड़ताल में जय व विकास के इस बड़े कारोबारी से रिश्ते होने की जानकारी सामने आई है। चार्टर्ड एकाउंटेंट से इसी वजह से पूछताछ की जानी है जिससे जय व विकास दोनों के निवेश के बारे में सुराग मिल सके और साथ ही साबुन कारोबारी के साथ उसके आर्थिक रिश्तों की जानकारी हाथ लग सके। सूत्र बताते हैं कि चार्टर्ड एकाउंटेंट से इस बाबत सुराग हाथ लगने के बाद साबुन कारोबारी का भी बयान लिया जाएगा। इसके अलावा विकास दुबे की पत्नी से भी फिर पूछताछ की जानी है। निदेशालय ने उसे अगले सप्ताह संपत्ती के दस्तावेजों के साथ बुलाया हुआ है।