फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED will attach 20 crore property of owner of institute

Lucknow News: शाइन सिटी मामले में इंस्टीट्यूट संचालक की 20 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 27 Mar 2023 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
ED will attach 20 crore property of owner of institute
शाइन सिटी प्रकरण की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही सरोजनीनगर स्थित एक इंस्टीट्यूट के संचालक की करीब 20 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि निवेशकों की रकम हड़पकर एमडी राशिद नसीम ने इंस्टीट्यूट संचालक को दी थी। ईडी ने इस संबंध में पुख्ता सुराग जुटाए हैं। अब इंस्टीट्यूट संचालक की लखनऊ और फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की कई संपत्तियाें को अटैच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


शाइन सिटी प्रकरण में ईडी अब तक 110 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुका है। इनमें से अधिकतर लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कौशांबी समेत दर्जनभर जिलों में शाइन सिटी ने खरीदी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें लुभावनी स्कीम के जरिये भूखंड का लालच देकर निवेशकों से करीब 60 हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। हाल ही में हाईकोर्ट ने शाइन सिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश यूपी पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, ईडी और सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस को दिए थे।

इसके बाद ईडी ने छह माह के दौरान शाइन सिटी की करीब 110 करोड़ की संपत्तियाें को जब्त किया है। अब सरोजनीगर के इंस्टीट्यूट संचालक की संपत्तियों को जब्त किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed