फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED to interrogate monument scam accused

ईडी जांच: सही जवाब मिला तो ही बचेगी जान

Wed, 13 Aug 2014 01:13 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Aug 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
ED to interrogate monument scam accused

स्मारक घोटाले की जांच के दायरे में आए दो पूर्व मंत्रियों समेत सभी 19 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद ईडी ने उनकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


ईडी ने सोमवार को यूपी के 14.10 अरब रुपये से अधिक के स्मारक घोटाले में दो पूर्व मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बाबूसिंह कुशवाहा समेत 19 के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


मुकदमे में इन मंत्रियों के अलावा राजकीय निर्माण निगम के तत्कालीन एमडी, खनन विभाग के अधिकारी व अन्य के नाम शामिल थे।

आरोपियों के अलावा करीबी भी शामिल

ED to interrogate monument scam accused

मुकदमा दर्ज करने के फौरन बाद ईडी अब इन सभी की चल-अचल संपत्ति की पड़ताल शुरू कर दी है। निदेशालय संपत्तियों का ब्यौरा हासिल करने के बाद सभी आरोपियों की आय का आकलन करेगा।

इसके बाद ईडी इन सभी आरोपियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी और जवाब तलब करेगी।

ईडी की पूछताछ में संतोषजनक जवाब व साक्ष्य न दे पाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। ईडी के सूत्रों का कहना है कि जांच के दायरे में नामजद आरोपियों के अलावा उनके करीबी भी हैं।

इन सभी की चल-अचल संपत्ति के साथ ही उनके नाम से दर्ज खाते, लॉकर व फर्म और कंपनी आदि की जानकारी की जाएग़ी।

लोकायुक्त की रिपोर्ट को भी बनाया आधार

ED to interrogate monument scam accused

ईडी के सूत्रों का कहना है कि नोटिस भेजने की कार्रवाई कुछ ही दिनों में कर दी जाएग़ी। इस बीच खातों की पड़ताल जारी रहेगी।

ईडी ने अपनी इस कवायद में लोकायुक्त की उस रिपोर्ट को भी आधार बनाया है, जिसमें लोकायुक्त ने घोटाले की जांच में आ रहे पूर्व मंत्रियों समेत अन्य से एक निर्धारित राशि वसूलने की बात सिफारिश की थी।

ईडी के सूत्रों का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं घोटालेबाजों ने धांधली कर कमाई गई कमाई को विदेश में अथवा अन्य किसी प्रांत में निवेश न कर दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed