{"_id":"681b172ec55ff70bd4023ce2","slug":"ed-summoned-ansal-api-director-his-wife-for-questioning-case-cheating-investors-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अंसल एपीआई के डायरेक्टर व उनकी पत्नी को ईडी ने किया तलब, धोखाधड़ी पर होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंसल एपीआई के डायरेक्टर व उनकी पत्नी को ईडी ने किया तलब, धोखाधड़ी पर होगी पूछताछ
Wed, 07 May 2025 04:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 May 2025 04:08 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने अंसल कंपनी के निदेशक व उनकी पत्नी को धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेशकों की जमा पूंजी हड़पने वाले अंसल एपीआई (अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड) के प्रमोटर निदेशक प्रणव अंसल और उनकी पत्नी शीतल मिगलानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। दोनों को नोटिस भेजकर अगले सप्ताह राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय बुलाया गया है, जहां उनसे निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों के बारे में पूछताछ होगी।
विज्ञापन
बता दें कि ईडी ने बीते दिनों अंसल एपीआई के दिल्ली, लखनऊ और गाजियाबाद के आठ ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें 218 करोड़ रुपये की 62 संपत्तियों के साथ 174 कंपनियों की जानकारी भी सामने आई थी। इन कंपनियों के जरिये निवेशकों की रकम को विदेश भेजने के प्रमाण भी मिले थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, डीजीपी ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
छापे के दौरान बार-बार सूचित किए जाने पर भी प्रणव अंसल जांच एजेंसी के सामने नहीं आए थे, जिसकी वजह से अब उन्हें नोटिस देकर तलब किया गया है। दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया था कि प्रणव अंसल ने अपनी पत्नी शीतल मिगलानी के नाम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्तियां खरीदी हैं। इसकी जानकारी प्रणव अंसल के मोबाइल से मिली थी।
ये भी पढ़े- Operation Sindoor: मायावती ने सेना के पराक्रम को सराहा, अखिलेश सहित राजनेताओं ने कही ये बातें
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक अंसल एपीआई के खिलाफ निवेशकों की ओर से यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में करीब 135 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित 100 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्डि्रंग एक्ट के तहत जांच शुरू करते हुए छापे मारे थे।
इस दौरान प्रणव अंसल के साथ निदेशक दीपक मोवर व अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों के आवास और कार्यालयों को खंगाला गया था। निवेशकों को कंपनी ने अपनी ऐसी परियोजनाओं में निवेश के लिए फंसाया, जो कभी पूरी नहीं हुईं या कभी सौंपी ही नहीं गईं।