फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ed started asking question to engineers in riverfront scam

रिवर फ्रंट घोटाले में ईडी ने कसा शिकंजा, पूछताछ से पहले ही इंजीनियर के सीने में उठा दर्द

Sun, 06 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
ed started asking question to engineers in riverfront scam
गोमती रिवर फ्रंट - फोटो : amar ujala

प्रवर्तन निदेशालय ने रिवर फ्रंट घोटाले की जांच तेज कर दी है। जांच के पहले चरण में आरोपी इंजीनियरों से पूछताछ शुरू की गई है। इस मामले में अब तक तीन इंजीनियरों को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर रहे रूप सिंह को भेजा गया समन वापस आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय उन्हें दोबारा समन भेजने की तैयारी कर रहा है। वहीं जिन इंजीनियरों से पूछताछ की गई है, उसमें गोलेश चंद्र, शिवमंगल और अखिल रमन शामिल हैं।
विज्ञापन


गोलेश चंद्र से कई घंटे तक पूछताछ हुई। हालांकि वह ईडी के अधिकारियों के सवालों का सीधा जवाब नहीं दे सके। सूत्रों का कहना है कि अखिल रमन और शिवमंगल के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पूछताछ से पहले ही एक इंजीनियर ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसका मेडिकल चेकअप कराने के लिए भेज दिया गया है। इन दोनों ही इंजीनियरों को सात और आठ मई को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि इन दोनों अधिकारियों ने ही निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी के साथ 625 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था। इसकी स्वीकृति तत्कालीन चीफ इंजीनियर रहे गोलेश ने दी थी। गोलेश को 15 मई को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 


मालूम हो कि रिवर फ्रंट के कथित घोटाले की जांच सरकार ने सीबीआई को सौंपा था। सीबीआई द्वारा मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अपने यहां बीते मार्च माह में दर्ज किया था। अब इस मामले में शामिल इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों को एक-एक कर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed