फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED start Shuats University former officers assests

शुआट्स यूनिवर्सिटी के पूर्व अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू

Wed, 12 Feb 2020 09:24 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 12 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
ED start Shuats University former officers assests
ED - फोटो : ANI

एक्सिस बैंक की नैनी (प्रयागराज) शाखा से शुआट्स यूनिवर्सिटी की रकम उड़ाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व कुलसचिव व बैंक के दो बड़े अफसरों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रहा है। जांच एजेंसी ने इनके साथ ही प्रकरण से संबंधित कुछ अन्य लोगों से उनकी चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी देने को कहा है। 

विज्ञापन


ईडी ने इस सिलसिले में मंगलवार को यूनिवर्सिटी व बैंक के पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर छापामारी कर गबन से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए थे। जिनके यहां छापा पड़ा उनमें बैंक के तत्कालीन प्रबंधक कमल अहसन, यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक रहे बर्नबास एस लाल, तत्कालीन अकाउंटेंट राजेश कुमार व अकबर अहमद खान शामिल हैं। निदेशालय पूर्व में कमल अहसन व राजेश कुमार की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुका है।
विज्ञापन


निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि हालांकि पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है पर अभी भी आरोपियों व उनके करीबियों पर नजर रखी जा रही है। जिनके यहां छापामारी की गई उनके सभी खातों की नए सिरे से जांच की जा रही है और इन खातों से निकासी के सभी रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक की पड़ताल में साबित हो चुका है कि यूनिवर्सिटी के बैंक में जो खाते थे उनमें विश्वविद्यालय के ही कुछ पुराने चेक के नंबरों पर कई बार निकासी कर 22 करोड़ 37 लाख 64 हजार से अधिक की रकम निकाल ली गई थी।


इस फर्जीवाड़े में बैंक व यूनिवर्सिटी के अधिकारी शामिल थे। गबन की गई रकम को विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। पूर्व में बैंक के तत्कालीन मैनेजर कमाल एहसान को गिरफ्तार भी किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed