फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED Snag IT City Project in Lucknow Land Worth 100 Crore Attached Know Full Story

UP News: राजधानी में आईटी सिटी योजना में ईडी का पेच, 100 करोड़ की जमीन अटैच; जानें पूरा मामला

Tue, 12 May 2026 07:53 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 12 May 2026 07:53 AM IST
सार

राजधानी में आईटी सिटी योजना में ईडी का पेच फंस गया है। 100 करोड़ की जमीन अटैच की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग से जमीन खरीदने पर कार्रवाई हुई है। इससे योजना की रफ्तार पर असर पड़ सकता है। एलडीए 1054 हेक्टेयर में योजना विकसित कर रहा है। इसमें 300 हेक्टेयर जमीन लैंडपूलिंग के जरिये ली जा चुकी है। आगे पढ़ें और  जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
ED Snag IT City Project in Lucknow Land Worth 100 Crore Attached Know Full Story
एलडीए।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर एलडीए की वेलनेस सिटी योजना में माफिया अतीक अहमद की 50 बीघा से अधिक जमीन का मामला सामने आने के बाद अब आईटी सिटी योजना में ईडी का पेच फंस गया है। यहां करीब 100 करोड़ रुपये की ऐसी जमीन सामने आई है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के जरिये खरीदी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसे अटैच कर दिया है। इससे योजना की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


एलडीए सुल्तानपुर रोड पर किसान पथ के किनारे करीब 1054 हेक्टेयर में आईटी सिटी योजना विकसित कर रहा है। इसमें 11 गांवों की जमीन लैंडपूलिंग से ली गई है। एलडीए निशुल्क जमीन ले रहा है और बदले में 25 प्रतिशत विकसित जमीन प्लॉट के रूप में दे रहा है। 10 एकड़ से अधिक जमीन देने वालों को 50 प्रतिशत विकसित जमीन दी जा रही है।

विज्ञापन

कई गांवों की जमीन को ईडी ने अटैच किया

एलडीए एक साल में करीब 300 हेक्टेयर जमीन ही लैंडपूलिंग के जरिये भूस्वामियों से ले चुका है। बाकी जमीन लेने के लिए अब अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसकी जांच के दौरान सामने आया कि योजना में शामिल कई गांवों की जमीन को ईडी ने अटैच किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि एक बिल्डर ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिये ये जमीन खरीदी हैं। सूत्रों ने बताया कि रमेश कुमार नामक व्यक्ति के नाम से यह जमीन वर्ष 2013 और उसके आसपास खरीदी गई हैं। ईडी ने कई रजिस्ट्री की जानकारी जिला प्रशासन व तहसील के अधिकारियों को भेज भी दी है।

योजना में शामिल गांव

बक्कास, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली, भटवारा, सोनई कंजेहरा और पहाड़नगर टिकरिया।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि अधिग्रहण के समय जब जिलाधिकारी जमीन के मुआवजे की घोषणा करते हैं तो उस समय सारे मामले निस्तारित हो जाते हैं। इससे योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed