फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED seeks information from Varanasi Development Authority about Vinayak Group's fraud

Lucknow News : विनायक ग्रुप के फर्जीवाड़े की वाराणसी विकास प्राधिकरण से ईडी ने मांगी जानकारी

Fri, 01 Mar 2024 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Mar 2024 08:55 PM IST
सार

विनायक ग्रुप की कंपनी मेसर्स विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ वीडीए के अधिकारियों ने बीते अक्टूबर माह में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें इमारत का फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र दाखिल करने का दावा किया गया था।

विज्ञापन
ED seeks information from Varanasi Development Authority about Vinayak Group's fraud
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की रियल एस्टेट कंपनी विनायक ग्रुप के फर्जीवाड़े की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) से मांगी है। ईडी के जांच अधिकारी ने इस बारे में वीडीए के सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें विनायक ग्रुप द्वारा वीडीए में दाखिल किए गये वरुणा गार्डन प्रोजेक्ट के फर्जी पूर्णता पत्र और बाकी अनुमतियों संबंधी सभी दस्तावेज देने को कहा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि विनायक ग्रुप की कंपनी मेसर्स विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ वीडीए के अधिकारियों ने बीते अक्टूबर माह में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें इमारत का फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र दाखिल करने का दावा किया गया था। इस मामले का खुलासा विनायक ग्रुप और उसके पार्टनर अबू आजमी के करीबियों के ठिकानों में मिले दस्तावेजों से हुआ था।
विज्ञापन


वीडीए के संयुक्त सचिव द्वारा जारी पूर्णता पत्र जांच में फर्जी मिलने पर विनायक ग्रुप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी थी। वहीं आयकर विभाग ने वरुणा गार्डन के 42 बेनामी फ्लैट और मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा के दो फ्लोर बेनामी एक्ट में जब्त कर लिए थे। साथ ही विनायक ग्रुप के कई बैंक खातों को सीज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू आजमी के हिस्से के थे फ्लैट
आयकर जांच में सामने आया था कि वरुणा गार्डन के 42 फ्लैट महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष एवं विधायक अबू आजमी के हैं, जबकि इनका बेनामीदार विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड है। इनमें दो फ्लैट तीन बेडरूम, जबकि 40 दो बेडरूम वाले थे। करीब 138 करोड़ की लागत से बने वरुणा गार्डन प्रोजेक्ट में अबू आजमी, आभा गणेश गुप्ता, अभिनव पांडेय, सुशील दोशी और सर्वेश कुमार अग्रवाल बराबर के साझीदार थे। इन सभी के हिस्से में 42-42 फ्लैट थे। अब ईडी इस मामले की जांच करने के बाद वरुणा गार्डन के सारे फ्लैट जब्त करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed