फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED raids on the locations of close relatives of Mafia Atiq Ahmed

Lucknow: माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, करोड़ों रुपए के निवेश का खुलासा

Thu, 15 Jun 2023 03:03 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 15 Jun 2023 03:03 AM IST
सार

प्रयागराज के दो नामचीन बिल्डर भी छापे की जद में आए हैं। दोनों कई सालों से अतीक से जुड़े रहे हैं, जिसकी पुष्टि दो माह पूर्व अतीक के कुछ करीबियों के ठिकानों पर ईडी के छापों में मिले कुछ संपत्तियों के दस्तावेजों से हुई थी।

विज्ञापन
ED raids on the locations of close relatives of Mafia Atiq Ahmed
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छापे मारकर शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए संपत्तियों में निवेश करने के प्रमाण जुटाए है। प्रयागराज, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली में अतीक से जुड़े कुछ रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची टीमों ने तमाम बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो प्रयागराज के दो नामचीन बिल्डर भी छापे की जद में आए हैं। दोनों कई सालों से अतीक से जुड़े रहे हैं, जिसकी पुष्टि दो माह पूर्व अतीक के कुछ करीबियों के ठिकानों पर ईडी के छापों में मिले कुछ संपत्तियों के दस्तावेजों से हुई थी। जांच में अतीक और उनके बीच हुए लेन-देन के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर छापा मारा गया है। प्रयागराज में ही दर्जन भर ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इसी तरह अतीक ने नोएडा और दिल्ली की बेशकीमती संपत्तियों में निवेश किया था। 

विज्ञापन

 

ये जमीनें कंपनियों के जरिए पैसा ट्रांसफर करके खरीदी गई थी। ईडी के अधिकारी अतीक की काली कमाई से संपत्तियां खरीदने वालों से पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल अधिकारियों ने छापे की जद में आए अतीक के करीबियों के नाम साझा नहीं किए हैं। बृहस्पतिवार को छापों को लेकर बड़ा खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed