फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED raid in former minister Gayatri Prajapati places in Amethi.

Amethi: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति व करीबी महिला के आवास पर ईडी का छापा, विधायक पत्नी बीमार

Thu, 14 Mar 2024 07:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Mar 2024 07:08 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
ED raid in former minister Gayatri Prajapati places in Amethi.
सपा विधायक महाराज जी प्रजापति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुष्कर्म के मामले जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व उनके सहयोगियों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री व गंगागंज मोहल्ला निवासी सहयोगी महिला गुड्डा देवी के आवास पर छापा मारा। सुबह करीब 6:20 बजे एक साथ दोनों स्थानों पर पहुंची टीम शाम तक आवास से दस्तावेज खंगालने में लगी हुई है। छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री की विधायक पत्नी महराजी प्रजापति बीमार हो गईं। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। तत्कालीन सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति दुष्कर्म के एक केस में पिछले सात वर्ष से अधिक समय से जेल में हैं।

विज्ञापन


इस बीच प्रवर्तन निदेशालय की टीम अवैध खनन को लेकर मनी लांड्रिंग के मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति की जांच करने में जुटी है। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ से निकली ईडी की दो टीमें जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंचीं। एक टीम सुबह छह बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री के आवास तो दूसरी टीम गंगागंज मोहल्ला स्थित पूर्व मंत्री के करीबी महिला गुड्डा देवी के घर पहुंचीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ओडिशा के श्रद्धालु ने सीएम योगी को भेंट की लकड़ी से निर्मित उनकी तस्वीर व हनुमान चालीसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, बोले- रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन


टीम ने पूर्व मंत्री के आवास में मौजूद उनकी पत्नी सपा विधायक महराजी प्रजापति, बेटे अनुराग प्रजापति, बहू पूजा प्रजापति व चचेरी बहु मिथिलेश तो गुड्डा देवी के घर मौजूद नौकर अयोध्या को एक स्थान पर बैठा दिया। अफसरों ने दोनों स्थानों पर अफसरों सभी कमरों व अलमारियों के तालों की चाभी मांगी। जिन कमरों और आलमारी की चाभी नहीं मिली, ईडी के अफसरों ने ताला खोलने वाले लोगों को बाहर से बुलाकर उन्हें तोड़वाया। ईडी ने पूर्व मंत्री व उनकी करीबी महिला के आवास में आलमारी व बक्सों में रखे तमाम दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। अफसरों ने उसमें से कई दस्तावेजों की मूल तो कई की छाया प्रति कराकर अपने साथ लाए गए बैग में रख लिया।

विधायक की बिगड़ी तबीयत, सीएचसी में भर्ती
पूर्व मंत्री के आवास पर जब ईडी छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे और मंत्री की पत्नी सपा विधायक महराजी प्रजापति की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सकों ने घर पहुंचकर जांच की। उन्हें ब्लड प्रेशर लो व घबराहट की शिकायत थी। विधायक को सीएचसी ले जाया गया। जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री के बेटे का भी इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed