{"_id":"647907e85c2561e9cf0af268","slug":"ed-interrogates-industrialist-gaurav-dalmia-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Financial Frauds : उद्योगपति गौरव डालमिया से ईडी ने की पूछताछ, शेरपुरिया की पत्नी की भी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Financial Frauds : उद्योगपति गौरव डालमिया से ईडी ने की पूछताछ, शेरपुरिया की पत्नी की भी तलाश
Fri, 02 Jun 2023 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:51 AM IST
सार
सूत्रों की मानें तो गौरव डालमिया ने पूछताछ में सहयोग करते हुए ईडी को शेरपुरिया के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने शेरपुरिया के एजेंट कासिफ से हुए संपर्क के बारे में भी विस्तार से बताया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाठग संजय राय शेरपुरिया के एनजीओ को छह करोड़ रुपये देने वाले उद्योगपति गौरव डालमिया से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की है। नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय की एसटीएफ यूनिट ने बीते दिनों गौरव डालमिया को नोटिस देकर बुलाया था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो गौरव डालमिया ने पूछताछ में सहयोग करते हुए ईडी को शेरपुरिया के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने शेरपुरिया के एजेंट कासिफ से हुए संपर्क के बारे में भी विस्तार से बताया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि ईडी ने गौरव डालमिया को दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित डालमिया ट्रस्ट के ऑफिस के पते पर नोटिस भेजा था। पूछताछ के दौरान शेरपुरिया ने उसे किन अधिकारियों से मिलवाया था, इस बारे में भी सवाल किए गए। सूत्रों की मानें तो दो दिन तक चली पूछताछ के दौरान उसने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल ईडी के अधिकारियों ने प्रारंभिक पूछताछ कर बयान दर्ज करने के बाद उसे जाने दिया। ध्यान रहे कि यूपी एसटीएफ ने भी गौरव डालमिया को नोटिस देकर इसी हफ्ते पेश होने को कहा है। उससे शेरपुरिया के एनजीओ यूथ रूरल इंटरप्रेन्योर को छह करोड़ देने के बारे में एसटीएफ भी पूछताछ करने जा रही है।
शेरपुरिया की पत्नी की भी तलाश
वहीं दूसरी ओर एसटीएफ शेरपुरिया की पत्नी कंचन राय को भी तलाश रही है। उससे संपर्क साधने का भी प्रयास किया जा चुका है, हालांकि इसमें सफलता नहीं मिल सकी। दरअसल, वह शेरपुरिया की कई कंपनियों में निदेशक थी। शेरपुरिया की गिरफ्तारी के बाद उसके भूमिगत होने की आशंका जताई जा रही है।