फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says every eligible will get Kisan Samman Nidhi after 10 June.

Kisan Samman Nidhi: मुख्यमंत्री योगी बोले, 10 जून के बाद कोई भी पात्र किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहेगा

Wed, 24 May 2023 06:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 May 2023 06:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वृहद संतृप्तीकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तकनीक भ्रष्टाचार पर प्रहार करती है तो पात्र को लाभ भी पहुंचाती है यह कार्यक्रम इसका उदाहरण बनेगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says every eligible will get Kisan Samman Nidhi after 10 June.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 जून के बाद कोई भी पात्र किसान यह नहीं कहेगा कि उसे किसान सम्मान निधि नहीं मिली। किसान और श्रमिक शासन के एजेंडे का हिस्सा हो सकते हैं, यह देश ने बीते 9 साल में महसूस किया है। देश-दुनिया का पेट भरने वाले इन किसानों के दम पर ही यूपी आज आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वृहद संतृप्तीकरण अभियान का शुभारंभ कर रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 55000 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाया जाएगा। सम्मान निधि से छूटे प्रत्येक पात्र किसान को योजना से जोड़ा जाएगा। अन्य छूटी योजनाओं का भी लाभ भी किसानों को इस अभियान से मिलेगा। प्रत्येक गांव में कृषि विभाग राजस्व, बैंक व अन्य सभी संबंधित विभागों की टीमें शिविर लगाएंगी। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में आधार वेरिफिकेशन के साथ-साथ किसान सम्मान निधि सत्यापन भी होगा। हर व्यक्ति जहां स्वास्थ्य की जांच तो कराता है तो वहीं धरती मां के स्वास्थ्य की जांच भी होनी चाहिए, यह प्रधानमंत्री मोदी ने बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के अभियान के तहत एमएसपी के तहत धान, गेहूं के साथ दलहन और तिलहन की फसलों का भी उचित मूल्य दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व के लिए 56 लाख ग्रामीण परिवारों को घरौनी उपलब्ध कराई गई। भू राजस्व रिकार्ड को काफी हद तक डिजिटलाइज किया जा चुका है। इसकी वजह से गांव के झगड़े समाप्ति की ओर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो पात्र नहीं वह स्वयं भी मना करें

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पात्र नहीं है, वह स्वयं आगे आकर कहे कि गलती से उसका नाम इस सूची में आ गया है। उसका नाम सूची से काटा जाए और जो वास्तव में पात्र है उसे योजना का लाभ दिया जाए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी, उपकार के चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता आदि मौजूद थे।
 

ये भी पढ़ें - रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू, आचार्यों ने शिलापूजन कर प्रारंभ किया कार्य


ये भी पढ़ें - जेल में बंद महाठग संजय शेरपुरिया: कभी दिल्ली में सजता था दरबार, अब कोई हाल पूछने भी नहीं आता  


तकनीक से भ्रष्टाचार पर प्रहार भी, जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ भी
सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 63 लाख किसान सम्मान निधि योजना जुड़ चुके हैं। 55 हजार 800 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद सुनने को मिलता था कि उन तक पैसा नहीं पहुंच रहा है। इसे देखते हुए आधार ऑथेंटिफिकेशन की कार्रवाई को इस अभियान से शुरू किया गया है। तकनीक का उपयोग भ्रष्टाचार पर प्रहार कर सकता है तो जरूरतमंदों को शासन की सुविधाओं का लाभ भी पहुंचा सकता है। इस अभियान में पोस्ट ऑफिस, कृषि और राजस्व विभाग के लोग जुड़कर गांव-गांव में पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के महाअभियान में जुटेंगे।

दर्शन पोर्टल का शुभारंभ, लोगो जारी
कार्यक्रम में कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल का शुभारंभ और लोगो भी जारी किया गया। इस पोर्टल पर कृषि विभाग की योजनाओं व सुविधाओं, किसान पंजीकरण व डीबीटी आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न सेवाओं एवं अनुदान के लिए कृषक पंजीकरण की शुरुआत भी हुई। सीएम ने किसान कन्हैयालाल एवं संजय सिंह आदि का खाता खोलने एवं ईकेवाईसी कराने पर प्रमाणपत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed