{"_id":"5d4dcef18ebc3e6ccd347c04","slug":"ed-continue-asking-gayatri-prajapati-over-mining-case-lucknow-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जारी रहा गायत्री से पूछताछ का सिलसिला, साफ जवाब देने से कतराते रहे पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जारी रहा गायत्री से पूछताछ का सिलसिला, साफ जवाब देने से कतराते रहे पूर्व मंत्री
Sat, 10 Aug 2019 01:22 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : Amar Ujala (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में अवैध खनन मामले को लेकर हो रही पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति से पूछताछ का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। ईडी की टीम गायत्री से पूछताछ करने केजीएमयू पहुंची जहां जांच अधिकारियों ने फतेहपुर में हुए खनन व इस मामले से जुड़े उनके करीबियों की भूमिका को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
ईटी के सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों पूछताछ में गायत्री ने जो टाल-मटोल का रवैया अपनाया था वे उसी पर कायम रहे। गायत्री कभी मामला बहुत पुराना होने तो कभी ठीक से याद न होने की बात कहते रहे। कई बार वे जांच अधिकारियों के सवाल पर जवाब देते समय लड़खड़ाए और कुछ सवालों के जवाब में चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ सवालों को लेकर जब गायत्री ने ईडी के अफसरों को इधर-उधर घुमाने की कोशिश की तो उनके सामने संबंधित दस्तावेज रख दिए गए जिसे देख वे चुप्पी साध गए थे।
विज्ञापन
ईजी ने उनसे उनके उन करीबियों को लेकर कई सवाल किए जो खनन के ठेके दिए जाने की प्रक्रिया व उससे होने वाले लाभ से जुड़े पाए गए। ईडी ने उनसे यह भी पूछा कि उनके इन करीबियों से व्यावसायिक संबंध हैं अथवा नहीं। सूत्रों का कहना है कि गायत्री से मिलने वाले जवाबों को लेकर ईडी उनके इन करीबियों में से कुछ से फिर पूछताछ कर सकती है।