फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED confiscated the properties of Bhasin Infotech

UP: भसीन इंफोटेक की संपत्तियां ईडी ने कीं जब्त, दिल्ली के मकान की बाजार कीमत करीब 44 करोड़ रुपये

Thu, 19 Jun 2025 06:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 06:15 AM IST
सार

जब्त की गई संपत्ति पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के डी-24 में स्थित आवासीय मकान है, जो मुख्य आरोपी सतिंदर सिंह भसीन के नाम पर है। इसका वर्तमान बाजार मूल्य 44.06 करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
ED confiscated the properties of Bhasin Infotech
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नोएडा के भसीन इंफोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) और इसके निदेशक सतिंदर सिंह भसीन की 27.01 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्ति पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के डी-24 में स्थित आवासीय मकान है, जो मुख्य आरोपी सतिंदर सिंह भसीन के नाम पर है। इसका वर्तमान बाजार मूल्य 44.06 करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन


ईडी ने नोएडा पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि भसीन इंफोटेक, ग्रैंड वेनिस समूह की संस्थाएं, सतिंदर सिंह भसीन, क्विंसी भसीन और अन्य आरोपियों ने वाणिज्यिक इकाइयों की समय पर डिलीवरी का वादा करके रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेशकों से सैकड़ों करोड़ रुपये जुटाए थे, जो कभी पूरे नहीं हुए या सौंपे नहीं गए। निवेशकों की रकम को समूह की कंपनियों और सहयोगी संस्थाओं में डायवर्ट किया गया, जिनको सतिंदर सिंह भसीन, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, अजय धवन द्वारा नियंत्रित किया जाता था।
विज्ञापन


शाइन सिटी घोटाले में 55 लाख की संपत्ति जब्त
वहीं दूसरी ओर ईडी ने शाइन सिटी घोटाले में प्रयागराज निवासी जावेद की 55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने उसके बैंक खाते में जमा रकम को जब्त किया है। ईडी ने शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 554 एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि आरोपी व्यक्तियों, सहयोगियों और प्रमोटरों ने कई कंपनियां बनाईं और निवेश की आड़ में पोंजी-पिरामिड स्कीम में जनता से धन जुटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed