{"_id":"66e1f65ce81719bb13075e03","slug":"ed-asked-details-about-tax-rebate-to-vinayak-group-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विनायक ग्रुप को आयकर में मिली छूट का ईडी ने मांगा ब्योरा, संपत्तियों की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विनायक ग्रुप को आयकर में मिली छूट का ईडी ने मांगा ब्योरा, संपत्तियों की जांच तेज
Thu, 12 Sep 2024 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:28 AM IST
सार
डी की जांच में सामने आया है कि विनायक ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट वरुणा गार्डन का फर्जी पूर्णता प्रमाणपत्र आयकर विभाग को देकर टैक्स में छूट ली थी। इस संबंध में वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से विनायक ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
वाराणसी में रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले विनायक ग्रुप को आयकर में दी गई छूट का ब्योरा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मांगा है। राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने इस बाबत आयकर विभाग को पत्र लिखा है। बता दें कि राजधानी स्थित आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई ने बीते वर्ष विनायक ग्रुप की कंपनियों की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ईडी की जांच में सामने आया है कि विनायक ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट वरुणा गार्डन का फर्जी पूर्णता प्रमाणपत्र आयकर विभाग को देकर टैक्स में छूट ली थी। इस संबंध में वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से विनायक ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्डि्रंग का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। ईडी ने विनायक ग्रुप के दो निदेशकों से पूछताछ के बाद बैंक में जमा 4.05 करोड़ रुपये की नकदी को जब्त कर लिया था। अब ईडी के अधिकारी विनायक ग्रुप की महिला निदेशक से पूछताछ करने की तैयारी में हैं, जिसके बाद अन्य संपत्तियों को जब्त करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
ईमेल से दिया जवाब
विनायक ग्रुप की निदेशक आभा गणेश गुप्ता को ईडी दो बार नोटिस देकर तलब कर चुकी है। हालांकि उन्होंने पहले बीमार होने और दोबारा वरिष्ठ नागरिक होने का हवाला देकर पेश होने की मोहलत मांगी थी। साथ ही दावा किया था कि वह केवल कंपनी में मार्केटिंग का कार्य देखती हैं। अन्य सभी कार्य सर्वेश कुमार अग्रवाल देखते हैं।
विज्ञापन