फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Economic development in Ayodhya creates new record.

Ayodhya: आर्थिक क्षेत्र में अयोध्या ने लगाई ऊंची छलांग, 2022-23 में 254 करोड़ का किया निर्यात

Mon, 08 Jan 2024 11:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jan 2024 11:35 AM IST
सार

अयोध्या ने निर्यात के क्षेत्र में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नगर के कमिश्नर का कहना है कि यह समय अयोध्या के सर्वांगीण विकास का है। इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन
Economic development in Ayodhya creates new record.
अयोध्या का लता मंगेशकर चौक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आर्थिक क्षेत्र में अयोध्या ने ऊंची छलांग लगाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में 254 करोड़ रुपये का निर्यात किया है। वर्ष 2021-22 में 110 करोड़ का निर्यात हुआ था। 2022-23 में इसमें 150 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के आधार पर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


कमिश्नर गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह काल अयोध्या के सर्वांगीण विकास का है। चतुर्दिक विकास के साथ अयोध्या की आर्थिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रगति हो रही है। नौ क्षेत्रों में जनपद ने निर्यात के अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: 21 जनवरी को नए मंदिर में शिफ्ट होगी अभी विराजित रामलला की मूर्ति, मंदिर होगा बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनने की तैयारियां जारी, चौराहों पर लगेंगे भगवान श्रीराम के कट आउट


इन क्षेत्रों में निर्यात में हुआ भारी इजाफा
- उबले हुए चावल- 2.76 करोड़ रुपये
- बिटुमिनस कोयला- 90.61 करोड़ रुपये
- भाप कोयला- 3.81 करोड़ रुपये
- अन्य कोयला- 44 करोड़ रुपये

- आयुर्वेद पद्धति की दवाएं- 3.18 करोड़ रुपये रुपये
- पोस्टर पेपर- 1.77 करोड़ रुपये
- क्राफ्ट पेपर व पेपर बोर्ड- 44.02 करोड़ रुपये
- क्राफ्ट पेपर व पेपर बोर्ड- 48.56 करोड़ रुपये
- वुड पल्प बोर्ड- 3.12 करोड़ रुपये
- बेकरी मशीनरी- 3.24 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed