फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eclipse on Dhirendra Shastri's story

Lucknow News: धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर लगा ग्रहण

Fri, 20 Feb 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Eclipse on Dhirendra Shastri's story
लखनऊ। चर्चित कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राजधानी में पहली बार होने वाली कथा पर ग्रहण लग गया है। एलडीए ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में उनका नौ से 18 मार्च तक का आवंटन बृहस्पतिवार को अचानक निरस्त कर दिया। एलडीए और पुलिस के अफसर इसकी साफ वजह नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एलान किया है कि वह 14 से 18 मार्च तक लखनऊ में रहेंगे। यहां सुंदरकांड का पाठ आधारित कथा करेंगे। एक दिन उनका दिव्य दरबार भी लगेगा। अब इस पर संकट के बादल हैं।
विज्ञापन


कथा का आयोजन कराने वाली संस्था हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के न्यासी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को लेकर अभी पुलिस की अनुमति नहीं मिली है। वह इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कि पहले वह वृंदावन योजना के डिफेंस एक्सपो स्थल पर आयेाजन करना चाह रहे थे। इस पर पुलिस ने कहा कि कथा के कारण शहीद पथ पर जाम लग सकता है। ऐसे में आयोजन राष्ट्र प्ररेणा स्थल पर करना ठीक रहेगा। इसके बाद एलडीए में आवेदन कर स्थल बुक कराया। पैसा जमा करने का पत्र भी मिला, पर यह जमा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



कोट

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मरम्मत के काम होने हैं। इस कारण आवंटन निरस्त किया गया है। कोई खास वजह नहीं है।

- निशांत चंद्रा, अधिशासी अभियंता एलडीए


--



कोट

धीरेंद्र शास्त्री की कथा की अनुमति को लेकर समीक्षा की जा रही है। उसके बाद अनुमति जारी करने पर विचार होगा।

- बबलू कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed