फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Easy wins for Sports College and The Creators Club.

Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज और द क्रिएटर्स क्लब की आसान जीत

Sat, 13 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Easy wins for Sports College and The Creators Club.
लखनऊ। सिराज खान अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबलों में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने धमाकेदार जीत दर्ज कर पूरे अंक प्राप्त किए। हर्ष यादव के तूफानी शतक(131) की बदौलत गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को 407 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज ने 35 ओवर में सात विकेट खोकर 454 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हर्ष यादव ने 61 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के की बदौलत 131 रनों की पारी खेली। प्रबल प्रताप ने 56 गेंदों में 85, ओम मिश्रा ने 33 गेंदों में 72, आदित्य त्रिपाठी ने 27 गेंदों में 65 रन बनाए। जवाब में यूनिटी की टीम 47 रनों के योग पर ढह गई। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से सत्यम ने पांच विकेट चटकाए, जबकि हर्ष यादव ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे मैच में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने यूनिटी क्रिकेट अकादमी को 187 रनों से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए द क्रिएटर्स ने 284 रन बनाए। रोहित पटेल ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। जवाब में यूनिटी की टीम 97 रनों पर सिमट गई। द क्रिएटर्स की ओर से उत्कर्ष वर्मा ने छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन

तीसरे मैच में रैकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने जीसीआरजी क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीआरजी की टीम 105 रनों पर सिमट गई। रैकॉन की ओर से अनीश पटेल और वीर सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में रैकॉन ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। अंकित यादव ने 60 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब रेड ने पैंथर क्रिकेट अकादमी को 194 रनों से मात दी। इंटरनेशनल क्लब ने सात विकेट खोकर 284 रन बनाए। जवाब में पैंथर्स की टीम 90 रन के योग पर लुढ़क गई। विजयी टीम से अभिराज सिंह चौहान ने 110 रनों की शतकीय पारी खेली।
पांचवें मुकाबले में चारमीनार क्रिकेट क्लब ने मेगा ट्रेंड्स क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। मेगा ट्रेंड्स ने चार विकेट खोकर 251 रन बनाए। उत्कर्ष द्विवेदी ने 68 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के की सहायता से 104 रन की शतकीय पारी खेली। जवाब में चारमीनार ने लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। नीरदेश सिंह ने 97 रनों की आतिशी पारी खेली।
छठे मैच में सीएएल ब्ल्यू ने ब्लैक को पांच विकेट से हराया। ब्लैक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट होकर 182 रन बनाए। जवाब में ब्ल्यू ने चार विकेट खोकर 185 रन बनाए और जीत दर्ज की। विजयी टीम से उत्कर्ष वर्मा ने 105 रन की शतकीय पारी खेली।
सातवें मुकाबले में सीएएल रेड ने सीएएल ग्रीन को 20 रन से हराया। रेड के 211 रनों के जवाब में ग्रीन की टीम 91 रनों सिमट गई। विजयी टीम से हृदेश यादव और आयुष चौधरी ने 66-66 रन बनाए।

टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में सीएएल पर्पल ने सीएएल पिंक को 76 रनों से हराया। पर्पल के 244 रनों के जवाब में पिंक की टीम 168 रन बना सकी। विजेता टीम से यशवर्धन सिंह ने 116 गेंद में 23 चौकों की सहायता से 156 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed