फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Earth Day Postcard Campaign From Today

Lucknow News: पृथ्वी दिवस पर पोस्टकार्ड अभियान आज से

Tue, 22 Apr 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Earth Day Postcard Campaign From Today
लखनऊ। गोमती को निर्मल बनाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को सुरक्षित करने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। रोटी कपड़ा फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि गोमती की स्थिति बहुत खराब है। इसे लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लखनऊ की जनता की ओर से पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार सुबह 11 बजे से लेटे हुए हनुमान जी मंदिर से की जाएगी। संस्था के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि रोजाना किसी न किसी पार्क में जाकर लोगों से पोस्टकार्ड पर गोमती संरक्षण की बात लिखवाई जाएगी और उसे सरकार तक भेजा जाएगा। पर्यावरणविद कृष्णानंद राय ने कहा कि जनता को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed