पहले माफिया कानून का मजाक उड़ाते थे, अब स्थिति बदल गई : योगी
सीएम ने कहा कि जो बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करेगा, गरीबों की जमीन पर कब्जा करेगा या व्यापारियों का अपहरण करेगा, उसका यही हश्र होगा। माफिया उखड़ेगा नहीं, उसे उखाड़ना होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, बृजलाल, संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और एलडीए अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश में 60 लाख को मिला आवास, 15 लाख करोड़ का निवेश
सीएम ने कहा कि माफिया की जब्त संपत्तियों पर गरीबों के लिए घर बनाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 60 लाख गरीबों को आवास मिल चुके हैं। साथ ही प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। अब दंगे खत्म हो गए हैं, हर त्योहार शांति से मनाया जा रहा है। दुनिया भर के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश को उत्सुक हैं।
हर जिले में खुलेंगे सरदार पटेल इंप्लॉयमेंट सेंटर
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार पटेल इंप्लॉयमेंट सेंटर खोले जाएंगे। इन केंद्रों के जरिये क्लस्टर आधारित स्किल डेवलपमेंट कर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इन 10 आवंटियों को सीएम ने दिए आवंटन पत्र
सोनू कनौजिया, तारा देवी, शिखा अग्रवाल, सचिन कुमार सिंह, सुमन गुप्ता, अविनाश कुमार, शिवकांत कश्यप, मधुरानी, अशोक कुमार और पूजा चौधरी को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से आवंटन पत्र सौंपे। सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कई की आंखें खुशी से नम थीं।
डीजीपी ऑफिस के पास तक कर लिया था कब्जा
राज्यसभा सदस्य और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि सपा सरकार के दौर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि डीजीपी ऑफिस के पास तक सरकारी जमीन पर कोठियां बना ली गई थीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त कई पुलिस अफसर माफिया की चौखट पर सलाम करने जाते थे। एक अफसर शैलेंद्र सिंह ने जब माफिया पर कार्रवाई की, तो उसे प्रताड़ित किया गया और इस्तीफा देना पड़ा।
पूजा कर गृह प्रवेश करने पहुंचे आवंटी
सीएम योगी ने एकता वन में पौधरोपण के बाद आवंटन पत्र वितरित किए। इसके बाद 10 आवंटी अपने-अपने फ्लैट देखने पहुंचे। एलडीए कर्मियों ने उन्हें फ्लैट दिखाए। प्राइम लोकेशन पर बने चमचमाते घर देखकर कई लाभार्थियों ने वहीं पूजा की और गृह प्रवेश भी किया।
लाभार्थियों की खुशी छलकी
I10 साल से मटियारी में किराए पर रह रही थी। कभी नहीं सोचा था कि अपना घर होगा। सरकार की योजना ने सपना सच कर दिया।
I
I- तारा देवी, आवंटी I
Iछोटी नौकरी में कभी उम्मीद नहीं थी कि घर बन पाएगा। आज अपने घर की चाबी हाथ में है, यह बहुत बड़ी खुशी है।
I
I- शिखा अग्रवाल, आवंटी I
I
I
I15 साल से सपना था कि एक दिन अपना घर होगा। आज वह सपना पूरा हुआ। यह योजना गरीबों के लिए वरदान है।I
I- सोनू कनौजिया, आवंटी I
Iहर महीने किराये में काफी पैसा चला जाता था। अब अपना घर है तो सुकून भी है और गर्व भी।
I
I- सुमन गुप्ता, आवंटीI

लाभार्थियों को आवंटन पत्र देते सीएम और फ्लैट में जाते लाभार्थी।