फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E vehicle owners in UP will soon get refund of road tax and registration fee

खुशखबर: ई-वाहन मालिकों को जल्द वापस मिलेगा रोड टैक्स व पंजीकरण शुल्क, नई खरीद पर नहीं चुकानी होंगी ये फीस

Fri, 03 Mar 2023 10:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Mar 2023 10:07 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक व्हीकल की पॉलिसी लागू होने के बाद यह सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है। एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि ई-वाहन खरीद चुके लोगों के खाते में जल्द ही छूट का पैसा पहुंचेगा।

विज्ञापन
E vehicle owners in UP will soon get refund of road tax and registration fee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गत वर्ष 14 अक्तूबर के बाद से जिन्होंने इलेक्ट्रिक बाइक, कार आदि खरीदे हैं, उन्हें रोड टैक्स व पंजीकरण फीस का पैसा वापस किया जाएगा। यह पैसा उनके खाते में जल्द ही भेज दिया जाएगा। लखनऊ में ऐसे वाहन स्वामियों की संख्या पांच हजार से अधिक है, जिन्हें रकम लौटाई जाएगी। जबकि अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रोड टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल की पॉलिसी लागू होने के बाद यह सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है। एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि ई-वाहन खरीद चुके लोगों के खाते में जल्द ही छूट का पैसा पहुंचेगा। यह छूट उन वाहन स्वामियों को मिलेंगी, जिन्होंने 14 अक्तूबर 2022 के बाद ई बाइक और कार खरीदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छूट के नाम पर जो पैसा वापस बैंक खाते में आएगा, उसमें रोड टैक्स के साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन शुल्क शामिल होगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश सरकार ने ईवी खरीदने वालों को छूट देने की अधिसूचना जारी कर दी है। परिवहन विभाग को एनआईसी को पत्र भेजकर साॅफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। छूट बाइक, थ्री व्हीलर और चार पहिया वाहन मालिकों को मिलेगी।

विज्ञापन

इतनी मिलेगी छूट
एआरटीओ ने बताया कि एक लाख रुपये तक की ई-बाइक खरीदने पर 8000 रुपये टैक्स और 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस की छूट मिलेगी। जबकि 10 लाख तक के चार पहिया वाहन खरीदने पर एक लाख रुपये टैक्स और 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस नहीं चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed