फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e. shreedharan is not ready for lmrc

मेट्रो प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ेंगे श्रीधरन

Thu, 20 Feb 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
e. shreedharan is not ready for lmrc

मेट्रोमैन श्रीधरन लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना से नहीं जुड़ेंगे। श्रीधरन को यह प्रस्ताव भेजा जाना तो दूर की बात है, अब तक प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन तक नहीं किया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर ऐसा कहा जा रहा है कि श्रीधरन ने भी ऐसे किसी प्रोजेक्ट से जुड़ने को लेकर इन्कार कर दिया है।

ऐसे में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर बढ़-चढ़ कर प्रचारित प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में जाने की आशंका बहुत बढ़ गई है।

करीब दो सप्ताह पहले लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का सलाहकार बनाए जाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को एलएमआरसी की ओर से भेजा गया था।

मगर अब तक प्रदेश सरकार ने इसका अनुमोदन नहीं किया है। जबकि, प्रचारित यहां तक कर दिया गया था कि श्रीधरन पूरी तरह से इस परियोजना से जुड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


एलएमआरसी के अधिकारी बस इतना कहने को राजी हैं कि उनको अभी तक सरकार की ओर से इस आशय का कोई भी अनुमोदन नहीं प्राप्त हुआ है। एमडी राजीव अग्रवाल का कहना है कि, उसको सरकार की ओर से अभी कोई अनुमोदन प्राप्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी संस्था से जुड़ना मुमकिन नहीं
श्रीधरन बतौर सलाहकार डीएमआरसी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में वे दूसरी संस्था से नहीं जुड़ पाएंगे। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे किसी अन्य परियोजना से अधिकृत तौर पर जुड़ने को लेकर तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में कोई खास गंभीर नहीं नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed