फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-rickshaw overturned after being hit by a car, retired railway employee died

Lucknow News: कार की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after being hit by a car, retired railway employee died
दिवंगत रामदेव।

विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में नाती के बर्थडे पार्टी से लौट रहे चिनहट मल्हौर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी रामदेव कौशल (68) की मौत हो गई। पत्नी प्रेम देवी, बहू ममता व पोती काव्या घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामदेव के बेटे अरविंद के मुताबिक, मंगलवार को पारा के बुद्धेश्वर में रह रहे उनके भांजे का बर्थडे था। पिता रामदेव, मां प्रेम देवी, पत्नी ममता, बेटी काव्या, तान्या, नेहा, बेटा दिव्यांश गए थे। देर रात सभी लोग दो ई रिक्शा घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


चिनहट स्थित सीबीसीआईडी दफ्तर के पास जिसमें पिता बैठे थे, उस ई रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पलट गया। आवाज सुनकर दूसरे ई रिक्शा से जा रहे परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रामदेव, प्रेम देवी, ममता और काव्या घायल पड़ी थीं। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। ई रिक्शे के नीचे दबे परिजनों को घायल अवस्था में निकाला गया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामदेव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क हादसे में घायल किशोर की गई जान



हजरतगंज के सिकंदरनगर के रहने वाले मोहम्मद हुसैन उर्फ मोनू (16) घर के पास इलेक्ट्रिक की दुकान में नौकरी करते थे। चाचा परवेज ने बताया भतीजा मोहम्मद हुसैन सोमवार रात दोस्त कृष्णा के साथ किसी काम से स्कूटी से जा रहे थे। सिकंदरनगर मोड़ के पास सामने से आ रही चार पहिया गाड़ी से स्कूटी बचाने में अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को मोहम्मद हुसैन की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर ने दम तोड़ा



रायबरेली के शिवगढ़ लक्ष्मणपुर के रहने वाले महादेव (41) मजदूरी करते थे। पीजीआई के बाबू खेड़ा में किराये के मकान में पत्नी प्रीति व चार बच्चों के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर वह विक्की से कहीं जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रामा-2 में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई।


सड़क पार करते समय राजमिस्त्री की मौत



सआदतगंज के मोअज्जमनगर निवासी राजमिस्त्री डब्बू राजपूत परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक, वे मंगलवार को काम करने के लिए सरोजनीनगर गए थे। पैदल रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed