{"_id":"69e68ffa753885460e01c26b","slug":"e-rickshaw-driver-hangs-himself-after-a-dispute-with-his-wife-lucknow-news-c-13-lko1096-1700122-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद ई रिक्शा चालक ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद ई रिक्शा चालक ने लगा लिया फंदा
Tue, 21 Apr 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। पत्नी से विवाद के बाद ई रिक्शा चालक धर्मपाल (24) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जानकीपुरम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकीपुरम विस्तार स्थित रसूलपुर कायस्थ निवासी धर्मपाल के पिता रूपचंद ने बताया कि धर्मपाल की शादी वर्ष 2022 में नेहा से हुई थी। रविवार देर रात किसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद धर्मपाल घर के ऊपरी हिस्से में चला गया। करीब 11:30 बजे परिजन उसे देखने ऊपर पहुंचे तो वह कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।