{"_id":"679fce99821f589926042c10","slug":"e-rickshaw-driver-assaulted-traffic-constable-after-asking-for-directions-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1061191-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रास्ता मांगने पर ई रिक्शा चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रास्ता मांगने पर ई रिक्शा चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की मारपीट
Mon, 03 Feb 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
रास्ता मांगने पर ई रिक्शा चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की मारपीट
लखनऊ। नाका में शनिवार रात रास्ता मांगने पर ई रिक्शा चालक सरोजनी नगर के हनुमानपुरी निवासी मो. समीर ने ट्रैफिक सिपाही कन्नौज के तिर्वा निवासी सूर्य प्रताप सिंह से मारपीट की। नाका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रैफिक सिपाही के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी चारबाग के नाका में नत्था तिराहे के पास बीच रास्ते समीर अपना ई रिक्शा खड़ा कर रहा था। इससे उनको ड्यूटी पर जाने में देर हो रही थी। उन्होंने हॉर्न बजा कर रास्ता मांगा तो समीर ने अनसुना कर दिया। बाइक से उतरकर आरोपी से हटने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर जमकर मारपीट की। इंस्पेक्टर चारबाग वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा गया है।