फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-rickshaw crashes into loader after hitting mother and daughter, nine injured

Lucknow News: मां-बेटी से टकराकर लोडर में घुसा ई रिक्शा, नौ घायल

Sun, 28 Jun 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw crashes into loader after hitting mother and daughter, nine injured
प्रतीकात्मक।
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ई रिक्शा सड़क पार कर रही मां-बेटी से टकराकर लोडर में जा घुसा। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए। इनमें एक किशोरी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय सिंह के अनुसार, सितापुर के सिधौली निवासी प्रमोद कैसरबाग से ई रिक्शा लेकर इटौंजा की ओर जा रहा था। ई रिक्शे में सीतापुर के महोली निवासी राजेंद्र, सिधौली निवासी उनकी भांजी अन्नया, खुशी, नंदकुमार, इटौंजा के राजापुर निवासी करन और सीतापुर के कमलापुर में रहने वाले परमेश्वर सवार थे। बख्शी का तालाब में चंद्रा पेट्रोल पंप के पास ई रिक्शा सड़क पार कर रहीं राजकुमारी और उनकी 14 वर्षीय बेटी नैन्सी से टकरा गया। इसके बाद वह लोडर में जा घुसा। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नैन्सी की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। नैन्सी की मां ने ई रिक्शा चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ई रिक्शा कब्जे में लिया गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed