{"_id":"654a0750d262ca37e00f2513","slug":"e-office-system-will-be-executed-in-five-institutions-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच संस्थानों में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, डिप्टी सीएम बोले, प्रयोग सफल रहा तो अन्य जगहों पर भी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच संस्थानों में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, डिप्टी सीएम बोले, प्रयोग सफल रहा तो अन्य जगहों पर भी करेंगे
Tue, 07 Nov 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:15 PM IST
सार
यूपी में पांच संस्थानों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इसके तहत कार्यालय के सभी पत्र, पत्रावली, फाइल का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पांच अस्पतालों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी। इसका मकसद कार्यालय के सभी पत्र, पत्रावली, फाइल का डिजिटलाइजेशन करना है। फाइल व पत्रावलियों को तलाशना आसान होगा। कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी। फाइलों के गायब होने की आशंका कम होगी। कम समय में फाइलें खोजी जा सकेंगी।
विज्ञापन
7134. 90 लाख रुपये का प्रावधान
अभी सचिवालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पांच अस्पतालों में ई-हॉस्पिटल प्रणाली लागू करने के लिए धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए है़। उन्होंने बताया कि परदर्शिता लाने के लिए सचिवालय की भांति प्रदेश के पांच मेडिकल संस्थानों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इसके लिए 7134. 90 लाख रुपये के बजट की व्यवस्था है।
विज्ञापन
पहली किस्त जारी
प्रथम चरण में संजय गांधी पीजीआई, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, केजीएमयू, कल्याण सिंह अतिविशिष्ठ कैंसर संस्थान तथा कानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में यह व्यवस्था लागू की जायेगी। पहली किश्त के रूप में 188.44 लाख की धनराशि जारी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन को जल्द से जल्द कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ई-आफिस एक डिजिटल वर्क प्लेस साल्यूशन है। इसे लागू करने की दिशा में कवायद तेज कर दी गई है। शुरूआत प्रदेश के पांच अस्पतालों से की गई है। प्रयोग सफल होने पर दूसरे मेडिकल संस्थानों में व्यवस्था लागू की जायेगी। इससे उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी कामकाज को बढ़ावा मिलेगा।