फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e-maalkhana in lucknow

लखनऊ के 14 थानों में खुलेंगे ई-मालखाने

Sun, 06 Jun 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
e-maalkhana in lucknow
आयुष्मान पांडेय
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही 14 थानों में ई-मालखाने खुलेंगे। एक क्लिक पर मालखाने में मौजूद हर चीज प्रोफाइल के जरिए खुल जाएगी। डीसीपी हेडक्वार्टर शालिनी ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है, इसकी शुरुआत विभूतिखंड और गाजीपुर से होगी। लॉकडाउन खुलते ही इन मालखानों का उद्घाटन किया जाएगा।
राजधानी के सभी थानों में मुकदमों से संबंधित माल और आला कत्ल का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। इससे मालखाने में तैनात हेड मोहर्रिर के तबादले पर चार्ज बदलने में कई महीने का समय लग जाता था। वहीं माल को सुरक्षित रखने में भी दिक्कत आती थी। कई मामलों में तो माल भी गायब हो चुका है। ऐसे में ई-मालखाना खुलने से इन सभी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीसीपी ने बताया कि विभूतिखंड, गाजीपुर, अलीगंज, कैसरबाग, बाजारखाला, कृष्णानगर, आलमबाग, कैंट, गोमतीनगर, चौक, महानगर, मोहनलालगंज, काकोरी, हजरतगंज थाने में 30 लाख रुपये खर्च कर ये मालखाने बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसे कहते हैं ई-मालखाना
डीसीपी हेडक्वार्टर शालिनी ने बताया कि एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है जिसमें थाने में जब्त माल का फोटो, मुकदमा, अपराध संख्या, जब्त स्थान, विवेचक का नाम, माल की अनुमानित कीमत समेत केस से संबंधित कई जानकारियां ई-मालखाने के सॉफ्टवेयर में होंगी। इसके लिए एक क्यूआर कोड एक्टिव होता है। क्यूआर कोड को संबंधित माल पर लगा दिया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही मुकदमे की सारी जानकारी कंप्यूटर पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed