फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e content of PG compulsory paper can be downloaded

बीबीएयू : पीजी के अनिवार्य पेपर का ई-कंटेंट कर सकेंगे डाउनलोड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
e content of PG compulsory paper can be downloaded
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में परास्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को हर सेमेस्टर में एक फाउंडेशन कोर्स करना अनिवार्य है। इसी क्रम में अब जब सेमेस्टर की मुख्य पढ़ाई लगभग पूरी हो गई है तो स्टूडेंट्स को फाउंडेशन कोर्स का ई-कंटेंट ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे इससे जुड़ी तैयारी परीक्षा से पहले कर सकें। कोरोना के चलते विश्वविद्यालय काफी समय से बंद है और फिजिकल क्लासेज भी नहीं चल रही हैं। ऐसे में शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहे, इसके लिए फाउंडेशन कोर्स सेल की ओर से विवि की वेबसाइट पर दिए सेल के सेक्शन में दूसरे सेमेस्टर के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए एमपीडीसी- 205, अंबेडकर अध्ययन की सामग्री अपलोड की गई है। विवि के पीजी के विद्यार्थी वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि लॉकडाउन में हर विद्यार्थी को ऑनलाइन उपलब्ध होने वाली कक्षाओं और अध्ययन सामग्री को समय मिले, इसके लिए विभागों के प्रमुखों और समन्वयकों को भी निर्देश दिया गया है। वे विद्यार्थियों को इस संबंध में सूचित करें, ताकि उन्हें समय पर अध्ययन सामग्री ऑनलाइन मिल सके और विद्यार्थी अध्ययन कार्य जारी रख सकें। उन्हें कुछ जानना है तो वे संबंधित शिक्षक से जानकारी ले सकते हैं। कहा कि मूल कोर्स की क्लास लगभग समाप्त हो गई है। ये फाउंडेशन कोर्स हर सेमेस्टर में पीजी छात्रों को करना है, जिसकी तैयारी परीक्षा से पहले पूरी कराने को कवायद तेज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed