फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e buses for naimisharanya

Lucknow News : 121 रुपये में एसी ई-बस में करें लखनऊ से नैमिषारण्य के लिए सफर

Fri, 26 Aug 2022 03:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 03:35 PM IST
सार

सीएम की मंशा पर लखनऊ से नैमिषारण्य के बीच दो जोड़ी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। यात्रियाें को घंटाघर चौक से इलेक्ट्रिक बस मिलेगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि एसी ई-बसों का किराया साधारण बस के बराबर होगा।

विज्ञापन
e buses for naimisharanya
सीतापुर के नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

नैमिषारण्य के दर्शन के लिए राजधानी से जाने वाले श्रद्धालुओं को एसी इलेक्ट्रिक बस का तोहफा मिला है। इसका किराया 121 रुपये है। दुबग्गा डिपो में लंबे समय से उद्घाटन के इंतजार में खड़ीं कुल 42 बसों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने आवास से हरी झंडी दिखाई। इनमें से 34 बसें राजधानी के हिस्से में आईं। दुबग्गा सिटी बस डिपो से चार रूटों पर ये शुरू भी हो गईं। बाकी आठ ई-बसें कानपुर में चलेंगी।

विज्ञापन


सीएम की मंशा पर लखनऊ से नैमिषारण्य के बीच दो जोड़ी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। यात्रियाें को घंटाघर चौक से इलेक्ट्रिक बस मिलेगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि एसी ई-बसों का किराया साधारण बस के बराबर होगा। यात्री इनकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर ले सकते हैं। वहीं, कानपुर को मिली बसें बड़ा चौराहा, शुक्लागंज, उन्नाव टैक्सी स्टैंड के रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन


ई-बसों का रूट
- चार बसें पीजीआई इलाके से लुलु मॉल होते हुए विराजखण्ड जाएंगी, किराया 26 रुपये।
- दस बसें पीजीआई क्षेत्र से अटल चौक, जानकीपुरम वाया कैंट चारबाग, हजरतगंज, कपूरथला चलेंगी, किराया 37 रुपये।
- छह बसें स्कूटर इंडिया से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा जाएंगी, किराया 37 रुपये।
- दस बसें दुबग्गा से टिकैटगंज जाएंगी, 55 रुपये किराया।
नैमिषारण्य के लिए बसों का रूट
जगह समय किराया
चौक सुबह 8 बजे 121 रुपये
दुबग्गा सुबह 8.15 बजे 109 रुपये
काकोरी सुबह 8.30 बजे 103 रुपये
मलिहाबाद सुबह 8.45 बजे 85 रुपये
रहीमाबाद सुबह 9 बजे 67 रुपये
संडीला सुबह 9.15 बजे 49 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed