अब SMS से पाएं बिजली बिल की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं को मार्च में बिजली बिल एसएमएस से मिलेंगे। दो लाख
जो उपभोक्ता देय तिथि तक बिजली बिल नहीं चुकाएंगे तो उनके मोबाइल पर दोबारा बिजली काटने की नोटिस का एसएमएस भी पहुंचेगा। इस एसएमएस के बाद बकाएदार का बिजली कनेक्शन उड़ा दिया जाएगा।
मंगलवार
को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसएमएस सेवा का शुभारंभ किया तो
उपभोक्ताओं को भी एसएमएस मिलने का रास्ता प्रशस्त हो गया।
लेसा (लखनऊ
इलेक्ट्रिक सप्लाई अथॉरिटी) ने उपभोक्ताओं को एसएमएस सेवा से लाभान्वित
करने के लिये काफी पहले से ही उनके मोबाइल नंबर को डेटाबेस पर रजिस्टर्ड
करने का सिलसिला शुरू कर दिया था।
लेसा में अब तक 2.50 लाख मोबाइल नंबर
डेटाबेस पर आ चुके हैं। वैसे तो लेसा ने दो महीने पहले से ही उपभोक्ताओं को
ट्रायल के रूप में एसएमएस भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया था।
लेसा का
प्रयास होगा ,कि डेटाबेस पर जो मोबाइल नंबर हैं उन सभी को मार्च में बिजली
बिल सृजित (बनने) होते ही एसएमएस भेजा जाएगा। लेकिन लक्ष्य दो लाख
उपभोक्ताओं को बिजली बिल का एसएमएस भेजने का है।
यहां दर्ज कराएं मोबाइल नंबर
मध्यांचल
विद्युत वितरण निगम की एसएमएस सेवा का लाभ पाने के लिये उपभोक्ताओं को खुद
का मोबाइल नंबर डेटाबेस पर दर्ज कराना होगा।
इसके लिये उपभोक्ता कॉल सेंटर
के टॉल फ्री नंबर 1800 1800 440 और डोर टू डोर मीटर रीडिंग दर्ज करने वाले
एजेंसी कर्मी को मोबाइल नंबर बता सकते हैं।
वही ऑनलाइन बिलिंग केंद्र पर
बिल जमा करने के दौरान काउंटर पर भी मोबाइल नंबर दर्ज कराने की सुविधा
प्रदान की गई है।