{"_id":"5a0b3f814f1c1baf678bb980","slug":"dutch-representative-meets-to-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से मिले डच राजदूत, तकनीक से करेंगे यूपी की मदद, निवेश पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से मिले डच राजदूत, तकनीक से करेंगे यूपी की मदद, निवेश पर बनी सहमति
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी व डच राजदूत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार की सुबह नीदरलैंड (डच) के राजदूत अल्फोन्सुस स्तुलएंगा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसमें पर्यावरण, डेयरी, कृषि, एग्रो प्रोसेसिंग, औद्यानिक विकास, पशुधन विकास, बायोफ्यूल जैसे क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल थे। डच प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और उससे जुड़े उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण और ढांचागत सुविधाओं के विकास में अधिकाधिक तकनीकी सहयोग देने का वादा किया।
विज्ञापन
अल्फोन्सुस स्तुलएंगा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नीदरलैंड की कंपनियां निवेश की इच्छुक हैं। नीदरलैंड ने लखनऊ में अपना वाणिज्य दूतावास भी खोला है। इसके माध्यम से प्रदेश और नीदरलैंड के बीच व्यापार में वृद्धि होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीदरलैंड के राजदूत से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, एग्रो प्रोसेसिंग, पर्यटन, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, नागरिक उड्डयन समेत कई क्षेत्रों में असीमित अवसर हैं। योगी ने नीदरलैंड को प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भागीदार देश (पार्टनर स्टेट) के तौर पर आमंत्रित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संबंध में किए गए काम की जानकारी दी। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव दुग्ध विकास सुधीर एमं बोबड़े, प्रमुख सचिव पर्यावरण रेणुका कुमार भी मौजूद रहीं।