फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dussehra and Gandhi Jayanti: Governor, CM and Akhilesh Yadav congratulated the people of the state, various ev

दशहरा और गांधी जयंती: राज्यपाल, सीएम और अखिलेश यादव ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, प्रदेश में होंगे विविध आयोजन

Wed, 01 Oct 2025 10:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Oct 2025 10:02 PM IST
सार

Dussehra and Gandhi Jayanti:गांधी जयंती और विजयदशमी का पर्व पूरे भारत में कल मनाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
Dussehra and Gandhi Jayanti: Governor, CM and Akhilesh Yadav congratulated the people of the state, various ev
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई के साथ ही महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी है। दोनों नेताओं ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गांधी जी की जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का संदेश देता है। वहीं, शास्त्री जी का जीवन हमे यह सिखाता है कि नेतृत्व का अर्थ सत्ता नहीं सेवा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी, भारत के सनातन विजय का प्रतीक है। यह अधर्म, अन्याय और अत्याचार पर धर्म, न्याय और सदाचार के विजय का पर्व है। विजयदशमी पर अत्याचार, अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण के पुतले जलाए जाएंगे और भगवान श्रीराम के राजतिलक के कार्यक्रम आयोजित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत तमाम नेताओं ने भी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी है।
विज्ञापन


गांधी जयंती और विजय दशमी की दी बधाई
अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। उन्होंने 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed