फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   During the inspection in Aliganj, the Municipal Commissioner found garbage at many places.

Lucknow News: अलीगंज में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को कई जगह मिली गंदगी

Thu, 09 Oct 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
During the inspection in Aliganj, the Municipal Commissioner found garbage at many places.
अलीगंज में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को कई जगह मिली गंदगी।
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को अलीगंज इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी और कूड़ा कलेक्शन की शिकायतें मिलीं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और गंदगी फैलाने वालों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही काम में सुधार की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने अलीगंज के सेक्टर-एच पड़ाव को व्यवस्थित करने और कपूरथला के पास जोन तीन कार्यालय के पास के कूड़ाघर को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। नावेल्टी सिनेमा के पीछे प्रगति मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से बनीं दुकानों को हटाने और मार्केट में फैले कूड़े को लेकर वेंडरों पर चालान करने और एलएसए की गाड़ी को समय पर भेजने के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

पुरनिया चौराहे के पास पंचायती राज कार्यालय के समीप कूड़े के ढेर को देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने सेक्टर-ओ जाने वाली सड़क पर सुबह 9 बजे तक कूड़ा न उठाए जाने पर संबंधित संस्था पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर ओ के पास नालियों में कूड़ा डालने और आसपास गंदगी फैलाने पर चाय दुकानदार का मौके पर ही 5,000 रुपये का चालान किया। बेलीगरद गांव के निवासियों ने बताया कि नियमित सफाई नहीं होती है और न ही कूड़ा गाड़ी आती है। इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही गाड़ी बुलवाकर डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू कराया और संस्था पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जीएसआई कॉलोनी गेट के पास बने वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन की जांच करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद पृथ्वी गुप्ता व मान सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed