{"_id":"606a200c8ebc3ec4ac06932e","slug":"during-election-convesing-battle-between-two-group-lko-city-news-lko5727102195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान वाहनों को ओवरटेक करने में दो प्रत्याशियों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 21 से मोहनलालगंज के कुढ़ा गांव निवासी धर्मेन्द्र साहू अपनी दावेदारी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी सीट पर यहीं के रवीन्द्र यादव भी गांवों में घूमकर वोट मांग रहे हैं। शनिवार रात दोनों पक्ष चार पहिया वाहनों पर अपने समर्थकों को लेकर पतौना गांव से कमालपुर बिचलिका के रास्ते लौट रहे थे।
धर्मेन्द्र साहू के अनुसार, वह चालक अरविंद यादव व साथी दीपक यादव, अवंतिका मिश्रा व नवनीत कुमार के साथ चुनाव प्रचार समाप्त कर कमालपुर बिचलिका व पतौना गांव के बीच पहुंचे थे तभी पीछे से रवींद्र यादव अपने साथी रामबाबू यादव, अजीत यादव, मुकेश यादव व बउवा यादव के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचे और ओवरटेक कर आगे निकल गए। रवीन्द्र के वाहन की रफ्तार धीमी होने से कुछ दूर आगे बढ़ने पर उसे ओवरटेक कर अपने वाहन को आगे कर लिया। इस बीच रवींद्र फिर अपने वाहन को आगे बढ़ाकर उसके वाहन को रोककर चालक अरविंद की पिटाई करने लगे। विरोध जताकर बीच-बचाव करने पर पांचों लोग एक राय होकर उन्हें भी मारा पीटा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नगराम मो. अशरफ ने बताया कि धर्मेंद्र साहू के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रवींद्र यादव, राम बाबू, अजीत यादव, मुकेश व बउवा समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पक्ष के धर्मेंद्र कुमार व दीपक तथा दूसरे पक्ष के रवींद्र यादव व अजीत यादव को गिरफ्तार कर एसीपी कोर्ट मोहनलालगंज में पेश किया गया।