फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Durga Puja Celebrations in Taiwan: Presentation of Tagore's Dance Drama 'Chitrangada Ek Pyaar Ki Kahani'

ताईवान में दुर्गा पूजा समारोह : टैगोर के डांस ड्रामा की प्रस्तुति, 200 से अधिक भारतीयों ने पेश किए कार्यक्रम

Mon, 10 Oct 2022 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Oct 2022 12:31 AM IST
सार

डॉ. अरिंदम चक्रबर्ती ने बताया कि ताईवान के तेपेई शहर में एक अक्तूबर और आठ अक्तूबर को यह आयोजन हुआ। इसमें भाग लेने वाले भारतीयों ने स्वदेश में निवेश बढ़ाने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

विज्ञापन
Durga Puja Celebrations in Taiwan: Presentation of Tagore's Dance Drama 'Chitrangada Ek Pyaar Ki Kahani'
नृत्य-नाटिका दल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट, लखनऊ के रिसर्च फेलो रहे डॉ. अरिंदम चक्रबर्ती और उशाशी भट्टाचार्य की अगुवाई में ताईवान में दो दिन का दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रंगारंग भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें सांसद सुजीत कुमार ने भी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस आयोजन में इंडियन एसोसिएशन ऑफ ट्रेड, ताईवान का भी विशेष सहयोग रहा। डॉ. अरिंदम चक्रबर्ती ने बताया कि ताईवान के तेपेई शहर में एक अक्तूबर और आठ अक्तूबर को यह आयोजन हुआ। इसमें भाग लेने वाले भारतीयों ने स्वदेश में निवेश बढ़ाने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि ताईवान में पांच स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। तेपेई में हुए आयोजन में 200 से ज्यादा भारतीयों ने हिस्सा लिया। आयोजन बिट उमंग की ओर से हुआ था, जिसमें आरएन टैगोर के डांस ड्रामा ‘चित्रांगदा एक प्यार की कहानी’ की प्रस्तुति भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed