फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dumper entered Anganwadi center demolishing shops

Lucknow News: दुकानों को तोड़ते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में घुसा डंपर

Fri, 27 Sep 2024 07:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Sep 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Dumper entered Anganwadi center demolishing shops
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सात दुकानों को तोड़ते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गया। इससे दुकानें ध्वस्त हो गईं। आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की छत और दीवार में दरारें आ गई। हादसे के बाद आसपास लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हाइड्रा व जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर किया। डंपर में फंसे चालक को दो घंटे बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के मंशीगंज कस्बे में रायबरेली-प्रयागराज हाईवे का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे सलोन से मिट्टी लादकर बाबूगंज निवासी चालक संदीप कुमार डंपर लेकर आ रहा था। इस दौरान भदोखर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे डंपर को पास देने में संदीप का डंपर अंनियंत्रित हो गया। इससे डंपर सड़क किनारे सात पक्की दुकानों को टक्कर मारते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गया। हादसे में डंपर चालक संदीप घायल हो गया। टक्कर से आंगनबाडी केंद्र की छत में दरार आ गई।
विज्ञापन


चालक संदीप स्टेयरिंग के बीच में फंस गया, जिस कारण उसे दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां से उसे जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकालवाया। एसओ दयांदन तिवारी ने घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed