फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dumper coming from wrong direction collides with truck, driver stuck for three hours

Lucknow News: गलत दिशा से आ रहा डंपर ट्रक से टकराया, तीन घंटे फंसा रहा चालक

Tue, 11 Feb 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dumper coming from wrong direction collides with truck, driver stuck for three hours
गलत दिशा से आ रहा डंपर ट्रक से टकराया, तीन घंटे फंसा रहा चालक
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर सोमवार तड़के गलत दिशा से आ रहा गिट्टी लदा डंपर एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और हमीरपुर के महोबा गांव निवासी चालक खलील तीन घंटे तक फंसा रहा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें निकालकर ट्राॅमा टू में भर्ती कराया, वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


खलील रविवार को हमीरपुर से डंपर में गिट्टी लादकर चिनहट की ओर जा रहे थे। महाकुंभ के चलते डायवर्जन होने के कारण तड़के करीब 4:16 बजे खलील गलत लेन में चढ़ गए। तभी कानपुर की ओर जा रहे भूसी लदे ट्रक से डंपर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। खलील स्टेयरिंग के बीच में फंस गए। सीएफओ मंगेश कुमार व एफएसओ पीजीआई मामचंद बडगूजर टीम के साथ पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कटर से डंपर की बॉडी काटकर खलील को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क किनारे लगावाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed