{"_id":"683f5f01b8269b0fc30434a5","slug":"dumba-lala-became-the-star-of-the-goat-market-priced-at-2-lakh-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1234913-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुम्बा ''लाला'' बना बकरा बाजार का सितारा, कीमत 2 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुम्बा ''लाला'' बना बकरा बाजार का सितारा, कीमत 2 लाख
Wed, 04 Jun 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
दुबग्गा बकरा मंडी में तुर्की नस्ल का दुम्बा लाला बना सेलिब्रिटी।
लखनऊ। ईद-उल-अजहा (बकरईद) से पहले बकरा बाजारों में रौनक चरम पर है। दुबग्गा मंडी में इस बार चर्चा का केंद्र बना हुआ है तुर्की नस्ल का 140 किलो वजनी दुम्बा ''लाला'', जिसकी कीमत दो लाख रुपये रखी गई है। भारी-भरकम शरीर और विदेशी नस्ल की वजह से ''लाला'' बाजार का सेलिब्रेटी बन चुका है।
पशु व्यापारी जय प्रकाश सुलतानपुर से इस दुम्बे को लेकर पहुंचे हैं। उनके पास 70 हजार, 90 हजार और एक लाख कीमत वाले अन्य दुम्बे भी हैं।
इस बार बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ उन बकरों को देखने के लिए उमड़ रही है, जिनके शरीर पर ‘अल्लाह’ का नाम उभरा हुआ बताया जा रहा है। राजाजीपुरम के शाहनवाज का अजमेरी नस्ल का बकरा, जिसके पेट पर ‘अल्लाह’ का नाम दिखने का दावा किया गया है, 5 लाख रुपये में पेश किया गया है। वहीं, बालागंज के अकबर अपने देसी नस्ल के बकरे को 1.60 लाख रुपये में बेच रहे हैं, जिसके कान पर ‘अल्लाह’ का नाम उभरा होने का दावा है।