फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due upgradation Lucknow Charbagh station these trains remain disrupted for 56 days

Lucknow : चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन के चलते 56 दिन तक बाधित रहेंगी 13 ट्रेनें, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Thu, 15 May 2025 05:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 May 2025 05:57 PM IST
सार

चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन के कारण 13 ट्रेनों का संचालन 56 दिनों तक के लिए बाधित रहेगा।  यात्रियों से अपील की गई है कि हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी लेकर सफर करें।

विज्ञापन
Due upgradation Lucknow Charbagh station these trains remain disrupted for 56 days
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन के तहत आज कॉन्कोर्स की नींव डाली जाएगी। इसके चलते 13 ट्रेनों का संचालन 56 दिनों तक अलग-अलग तारीखों पर बाधित रहेगा।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि कॉन्कोर्स के काम के चलते प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर 15 मई से नौ जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। यात्रियों से अपील है कि हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी लेकर सफर करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow Bus Fire : बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, मां-बेटी सहित जिंदा जले पांच यात्री, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग नहीं आएंगी छह ट्रेनें
छह ट्रेनें 15 मई से नौ जुलाई तक चारबाग स्टेशन पर नहीं आएंगी। इन्हें कानपुर सेंट्रल व आलमनगर स्टेशन पर टर्मिनेट कर वहीं से चलाया जाएगा। ट्रेन 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन- लखनऊ ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर टर्मिनेट होगी और वापसी में ट्रेन 51814 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन कानपुर से ही चलेगी। ऐसे ही 54338 सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर तथा 54332 बलरामपुर-लखनऊ पैसेंजर आलमनगर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी। 54337 लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर व 54331 लखनऊ-बलरामपुर पैसेंजर आलमनगर स्टेशन से ही चलेगी।


बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 मई से तीन जुलाई तक आलमनगर-उतरेटिया के रास्ते चलेगी। 15269 मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 26 जून तक, 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 20 मई से आठ जुलाई तक, 19410 गोरखपुर-सीतामढ़ी एक्सप्रेस पांच जुलाई तक, 12555 गोरखपुर-बठिंडा 17 मई से नौ जुलाई तक, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 मई से दस जुलाई तक तथा 09452 भागलपुर-गांधीनगर स्पेशल सात जुलाई तक बदले मार्ग बाराबंकी, मल्हौर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी।

ये भी पढ़े- Lucknow bus fire: बस में आग लगने से पांच जिंदा जले, गाड़ी छोड़ भाग गया ड्राइवर, डराने वाली हैं ये तस्वीरें और वीडियो

चारबाग व जंक्शन को जोड़ेगा कॉन्कोर्स
चारबाग स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्य भवन पर कॉन्कोर्स का निर्माण होगा, जो चारबाग स्टेशन व जंक्शन को आपस में जोड़ेगा। यह एक छत की तरह होगा, जहां यात्रियों के लिए टिकटिंग, लाउंज, पेयजल व बैठने की व्यवस्था होगी। कॉन्कोर्स से यात्री लिफ्ट व एस्केलेटर से प्लेटफॉर्मों तक पहुंचेंगे। चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन पर पहले चरण में 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed