फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Bus Fire News: Bus Going From Bihar to Delhi Caught Fire, Five Passengers Burnt Alive

लखनऊ: बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, पांच यात्री जिंदा जले, बस मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 15 May 2025 06:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 May 2025 06:58 PM IST
सार

Lucknow Bus Fire Accident : बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। इस घटना में पांच लोग जिंदा जल गए। कई घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Lucknow Bus Fire News: Bus Going From Bihar to Delhi Caught Fire, Five Passengers Burnt Alive
आधे घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किसान पथ पर हरिकंशगढ़ी के पास बृहस्पतिवार तड़के चलती स्लीपर बस में आग लग गई। भीषण अग्निकांड में पांच लोग जिंदा जल गए। बस में क्षमता से दोगुणा यात्री सवार थे। सभी बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रहे थे। मरने वालों में मां-बेटी और सगे भाई बहन भी शामिल हैं। आग लगते ही चालक और परिचालक भाग निकले। मोहनलालगंज थाने में बिहार के सीतामढ़ी निवासी राम बालक ने बस के चालक, परिचालक और ट्रेवेल प्वॉइंट एजेंसी के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राम बालक के मुताबिक वह पत्नी गुड्डी कुमारी, बेटे देवराज 4 और बेटी साक्षी 2 के साथ बस में सवार हुए थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब पौने पांच बजे बस में अचानक आग लग गई। हादसे में देवराज और साक्षी की जलकर मौत हो गई। वहीं, बस में सवार समस्तीपुर निवासी अशोक कुमार महतो की पत्नी लख्खी देवी 60 और बेटी सोनी कुमार 26 भी जल गए, जिनकी मौत हो गई। इसके अलावा बेगूसराय निवासी युवक मधुसूदन कुमार (19) की भी जान चली गई। आग लगते ही बस में चीखपुकार मच गई। लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन


उधर, चालक और परिचालक ने लोगों को जगाने का प्रयास भी नहीं किया और बस खड़ी कर भाग निकले। बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की वजह से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जान बचाने के लिए लोग एक दूसरे पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगे। इसमें सात लोग घायल हो गए। यात्रियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि उसपर काबू पाने में दमकल की चार गाड़ियों को डेढ़ घंटे लग गए। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य सवारी झूलस गए। घायल और झूलसे लोगों को ट्रॉमा टू और मोहनलालगंज सीएचसी ले जाया गया। इलाज के बाद सवारियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य रवाना कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





देखिए घटना का वीडियो

बस में अस्सी यात्री थे सवार

अभी तक आ रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी यात्रियों की पहचान हो गई है। 


 

गेट न खुलने की बात आ रही है सामने

Lucknow Bus Fire News: Bus Going From Bihar to Delhi Caught Fire, Five Passengers Burnt Alive
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला।
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर, ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए। 

1 किमी दूर तक दिखाई दी लपटें

Lucknow Bus Fire News: Bus Going From Bihar to Delhi Caught Fire, Five Passengers Burnt Alive
हादसे के बाद सड़क पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही। 


 

मृतकों का विवरण 

1.लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल 
2.सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष 
3.देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष 
4.साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष 
5.एक अज्ञात पुरुष


 

बस में धुंआ भरने पर हुई जानकारी

सवारी टुनटुन ने बताया कि चालक और परिचालक मना करने पर भी अतिरिक्त सवारी भर रहे थे। लोगों ने विरोध किया तो बस से उतारने की धमकी दी। दो लोगों की सीट पर चार लोगों को बिठा रहे थे। आग लगने पर चालक परिचालक भाग निकले। बस में धुआं भरने पर लोग खांसने लगे। नींद खुली तो देखा बस खड़ी है और हर तरफ धुंआ भरा है। इससे पहले की कुछ समझ पाते बस धूं-धूंकर जलने लगी। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मुआवजा देगा प्रशासन

अग्निकांड में पांच लोगों की मौत की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को फौरन मौके पर जाने और राहत बचाव कार्य के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर मृतक आश्रितों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कुछ हासिल करने निकले थे राख हो गए सपने

बस में करीब 70 से अधिक सवारी बैठी थी। आरोप है कि परिचालक ने नीचे भी कुछ लोगों को बैठा रखा था। आग लगने पर लोग जान बचाकर भागे, लेकिन उनलका सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में झुलसे अफरोज ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली कमाने जा रहे थे। उनके साथ दोनों बेटे आसिफ और राशिद भी थे। दोनों आग से झुलस गए। सभी कुछ हासिल करने के लिए निकले थे, लेकिन आग में सबकुछ जलकर राख हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed