{"_id":"68b4b953e75cb46e790441e6","slug":"due-to-underground-cable-being-cut-10-thousand-houses-lost-power-for-12-hours-lucknow-news-c-13-knp1002-1362598-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भूमिगत केबल कटने से 10 हजार घरों की 12 घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भूमिगत केबल कटने से 10 हजार घरों की 12 घंटे बत्ती गुल
विज्ञापन
बिजली का केबल जोड़ते कर्मचारी।
लखनऊ। हरदोई रोड पर रविवार सुबह नौ बजे काकोरी पावर हाउस की 33 केवी भूमिगत केबल कटने के कारण 10 हजार से ज्यादा घरों की बिजली 12 घंटे तक गुल रही। इससे काकोरी कस्बे से लेकर गांव तक के परिवार पानी के लिए भी तरस गए। इसके अलावा बंगला बाजार में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से दोपहर में लोग बिजली के लिए परेशान रहे।
काकोरी पावर हाउस के जेई अजीत सिंह के मुताबिक, एनएचएआई बाजनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क निर्माण करा रहा है। इसी दौरान जेसीबी से 33 केवी लाइन कट गई, जिससे दुर्गागंज, गोलाकुआंं, टिकैतगंज, बुधड़िया, रसूलपुर, अल्लुपुर, खलिशपुर, शाहपुर, भटाऊ जमालपुर समेत 50 गांवों की बिजली सुबह नौ से रात नौ बजे तक बंद रही।
महानगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं ने झेला संकट
दोपहर में तेज हवा के बीच हुई बारिश के कारण महानगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने भी बिजली संकट झेला। सुभाष पार्क उपकेंद्र के तहत सीआईडी कॉलोनी, सचिवालय कॉलोनी, रहीमनगर, गोल मार्केट, सेक्टर बी व सी और आईटीआई उपकेंद्र के तहत विष्णुपुरी कॉलोनी में अपराह्न 3:35 से शाम 4:05 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। गोमतीनगर में भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।