फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to the taunt of wife and sister-in-law, a young man dies, police sent both sisters to jail

पत्नी व साली के ताने से आजिज युवक ने जान दी, पुलिस ने दोनों बहनों को भेजा जेल

Thu, 18 Feb 2021 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Due to the taunt of wife and sister-in-law, a young man dies, police sent both sisters to jail
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रुपईडीहा (बहराइच) में अड़गोड़वा गांव में एक युवक ने पत्नी व साली के ताने से तंग आकर तीन दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को दोनों बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अड़गोड़वा गांव निवासी भल्लर ने अपने बेटे गौतम निषाद का विवाह मुर्तिहा कोतवाली के उर्रा गांव निवासी जुगरी के साथ जुलाई 2020 में किया था। जुगरी की बहन मीरा का विवाह भी उसके घर के पास ही रहने वाले राधेश्याम से हुआ था। दोनों बहनें आसपास होने के कारण एक-दूसरे के घर आती-जाती रहती हैं। लखनऊ में काम करने वाला गौतम कुछ दिन पूर्व घर आया था। 13 फरवरी को पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन


इस पर गौतम ने साली मीरा व ससुराल में इसकी शिकायत की। मगर मीरा ने जुगरी की गलती मानने से इंकार करते हुए गौतम को ही ताने मारने शुरू कर दिए। पत्नी व साली के ताने से क्षुब्ध होकर गौतम ने बीते 15 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता भल्लर ने रुपईडीहा थाने में बहू व उसकी बहन के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि मृतक गौतम के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करके गुरुवार को जुगरी व मीरा को उनके मायके उर्रा से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। फिर दोनों बहनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed