फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to rain, many areas of the capital are waterlogged and trees have fallen

Lucknow News: बारिश से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, गिरे पेड़

Mon, 04 Aug 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, many areas of the capital are waterlogged and trees have fallen
इकाना स्टेडियम अंडरपास में बारिश से हुआ जलभराव।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में रविवार को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की वजह से कई जगह पर गाड़ियां भी बंद हो गईं। शहर के अलग-अलग इलाकों में 20 जगह पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन में भी परेशानी हुई। नगर निगम की टीम ने पेड़ों को हटाकर रास्ता चालू कराया।




रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश

सुबह से शाम तक हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। जल निकासी ठप होने से गोमतीनगर के विक्रांत खंड की सड़कों पर करीब दो फीट पानी भर गया। कुछ घरों में कमरे तक पानी घुस गया। विक्रांत खंड के मकान नंबर 83 के बाहर करीब तीस मीटर तक सड़क बीच-बीच में बैठ गई। ये सड़क बीते दिनों केबल डालने के लिए खोदी गई थी, जिसे ठीक से नहीं पाटा गया था। कपूरथला चौराहा, आईटी चौराहा ग्लोब हॉस्पिटल के पास, निशातगंज पुरानी पुलिस चौकी के पास एवं कई अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन




हरदोई राजमार्ग की नवनिर्मित पुलिया चोक, घरों में पानी घुसा

मलिहाबाद में बीते तीन दिनों से हो रही तेज बारिश में हरदोई राज्यमार्ग की नव निर्मित बनी पुलिया से पानी निकासी न होने कारण नजर नगर गांव के सड़क के किनारे घरों के अंदर पानी घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के अंदर मिट्टी भरी हुई है। नजर नगर गांव निवासी लेखपाल विजय ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों ने समाधान दिवस में पुलिया से जल निकासी न होने की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां गिरे पेड़

बटलर कॉलोनी हजरतगंज, गुलिस्ता कॉलोनी, राणाप्रताप मार्ग, दिलकुशा काॅलोनी, मुरली नगर, डायमंड डेरी कॉलोनी, हरिनगर कमता, सेक्टर के अलीगंज, इंदिरा नगर शेरवुड एकेडमी पास, गोमतीनगर विभवखंड, भूतनाथ, गोतीनगर विजयंतखंड, विकासखंड, सुगामऊ रोड इंदिरानगर, टेढ़ीपुलिया जानकीपुरम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed