फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to non-availability of passengers, flights from Ayodhya to four cities were canceled

अयोध्या: यात्री ना मिलने से रामनगरी से चार शहरों की उड़ानें हुईं ठप, जयपुर, पटना सहित ये बड़े शहर शामिल

Sun, 14 Apr 2024 09:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Apr 2024 09:20 AM IST
सार

Ayodhya airport: प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से लोग अयोध्या आ रहे थे। उसी समय कई शहरों से अयोध्या की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई थीं। अब उनमें से चार शहरों की सेवाएं ठप हो गई हैं। 

विज्ञापन
Due to non-availability of passengers, flights from Ayodhya to four cities were canceled
Ayodhya airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से बीते एक माह में चार शहरों की सीधी विमान सेवाएं ठप हो गई हैं। इनमें कुछ ऐसी भी फ्लाइट हैं, जो शुरू होने के बाद एक सप्ताह भी सही से नहीं चलीं। ऐसे में अब कनेक्टिंग फ्लाइट के सहारे यात्रियों को हवाई सफर करना पड़ रहा है। इसके चलते किराये पर भी असर देखने को मिल रहा है। इन विमान सेवाओं के ठप होने की वजह यात्रियों की कमी बताई जा रही है।

विज्ञापन


नौ फरवरी को रामनगरी से स्पाइसजेट ने जयपुर, दरभंगा और पटना समेत छह शहरों की सीधी विमान सेवाएं शुरू की थीं। 30 दिसंबर को एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद एक ही माह में एक साथ कई शहरों की फ्लाइट शुरू होने से रामनगरी की एयर कनेक्टिविटी खासा बेहतर हो गई थी। धीरे-धीरे यात्रियों की कमी ने एयरलाइन कंपनी को विमान सेवाएं ठप करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


यही हाल देहरादून की फ्लाइट का भी हुआ। छह मार्च को देहरादून एयरपोर्ट से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए एलायंस एयर का विमान रवाना किया था। ये फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अयोध्या आनी थी, लेकिन शुरुआती एक सप्ताह के बाद ये विमान सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री मिलने पर शुरू हो सकती हैं सेवाएं 
विमानों के शुरू और बंद होने का कार्यक्रम कंपनियों की ओर से तय होता है। कंपनियां अपना आकलन करके ही किसी रूट पर फ्लाइट शुरू करती हैं। हालांकि बंद विमान सेवाएं भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए शुरू की जा सकती हैं।- विनोद कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed