फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to dengue lohia park fountain closed

डेंगू के खौफ से बंद हुए लोहिया पार्क के रंगीन फव्वारे

Fri, 20 Sep 2013 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
due to dengue lohia park fountain closed

लोहिया पार्क में शाम को आने वाले लोगों को शुक्रवार से अगले

विज्ञापन
तीन महीने तक रंगीन फव्वारे का दीदार नहीं होगा।

गोमती नगर क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए लोहिया पार्क के तालाब खाली कराने का काम शुरू करवा दिया, जो शुक्रवार तक पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पार्क में सुबह लार्वारोधक दवा का छिड़काव भी किया।


सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने एलडीए के उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी को पत्र लिखा था कि अगर गोमतीनगर के लोहिया पार्क के तालाबों को खाली करवा दिया जाए तो यहां डेंगू फैलने की आशंका खत्म हो जाएगी।

इसके बाद उपाध्यक्ष ने लोहिया पार्क प्रभारी सहायक अभियंता रोहित खन्ना को तालाब खाली कराने का निर्देश दिया। इंजीनियरों ने पंपिंग से देर शाम तक तालाब का अधिकांश हिस्सा खाली करा दिया था।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर मध्य तक पार्क में फव्वारे न चलाने का आग्रह स्वास्थ्य विभाग ने किया था। तब तक पानी तालाब में नहीं भरेंगे।


इधर डेंगू के रोज नए मरीज मिलने से अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल है। सरकारी अस्पताल कई दिनों से फुल हैं। इससे मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज दिया जा रहा है।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अस्पताल कई दिन से फुल है। स्वस्थ हो रहे मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। ताकि बेड खाली कराया जा सकें।

इसी तरह बलरामपुर अस्पताल की 40 बेड की इमरजेंसी में भी कई दिनों से जगह नहीं है। यही हाल लोहिया अस्पताल का है। वहीं, बाल महिला चिकित्सालय और प्रसूति गृह के लिए 15 स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed