फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dubai company to construct underground metro

जानें कब तक चलेगी लखनऊ में अंडरग्राउंड मेट्रो

Wed, 27 Apr 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Apr 2016 04:52 PM IST
सार

  • दो साल में होगा अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण
  • 1185 करोड़ आएगा खर्च 
  • एक जून से भूमिगत निर्माण करने की है तैयारी

विज्ञापन
dubai company to construct underground metro
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विस्तार

दुबई की गुलेरमक लिमिटेड अपने भारतीय सहयोगी टीपीएल के साथ मिल कर लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत खंड का सिविल निर्माण करेगी। 

विज्ञापन


कुल 1185 करोड़ रुपये में ये निर्माण कंपनी करेगी।  मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एलएमआरसी बोर्ड की मीटिंग में कंपनी को यह काम देने की हरी झंडी दे दी गई। 
विज्ञापन


कंपनी चारबाग के रैंप से लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक 3.44 किलोमीटर तक निर्माण करेगी। इस रूट पर आर्किटेक्चर डिजाइनिंग से लेकर कट एंड कवर विधि से स्टेशनों का निर्माण, टनल निर्माण बाकी सारे काम कंपनी को करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कामों के लिए कंपनी को 24 महीने का समय एलएमआरसी ने दिया है। एक जून से भूमिगत मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

करीब तीन महीने की टेंडर प्रक्रिया एलएमआरसी ने मंगलवार को खत्म करते हुए गुलेरमक-टीपीएल को ये काम दे दिया। इस काम को करने के लिए डोगस-सोमा जेवी, इटेलियन-थाई डवलपमेंट पब्लिक कंपनी लिमिटेड और एफकांस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को शामिल किया गया था।

मगर सबसे कम 1185 करोड़ रुपये का ऑफर देकर गुलेरमक-टीपीएल  ने ये टेंडर हासिल कर लिया। सोमा डोगस ने 1244 करोड़, टेलियन-थाई डवलपमेंट पब्लिक कंपनी लिमिटेड ने 1379 करोड़ और एफकांस ने 1401 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। 

चारबाग में पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले बनेगा रैंप

dubai company to construct underground metro
डेमो

जबकि एलएंडटी लिमिटेड के उसके साझीदार एसयूसीजीजेवी के साथ बिड प्रक्रिया को रिजेक्ट कर दिया गया है। इसी प्रक्रिया पर सोमवार को मुहर लगा दी गई।

चारबाग में पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले रैंप बनाया जाएगा। सबसे पहला अंडरग्राउंड स्टेशन हुसैनगंज पर बनेगा। इसके बाद सचिवालय और सबसे आखिर स्टेशन हजरतगंज में एलआईसी बिल्डिंग के पास बनेगा। 

आगे केडी सिंह बाबू स्टेडियम से पहले दोबारा रैंप बनाया जाएगा। जहां से मेट्रो रेल बाहर निकल कर दोबारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच उपरगामी कॉरिडोर पर चलेगी।

निर्माण के दौरान कट एंड कवर विधि का इस्तेमाल होने से कभी मिट्टी नहीं ढहेगी। इस काम को करने के लिए जर्मन तकनीकी की टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) की मदद ली जाएगी। कुल दो टीबीएम लाई जाएंगी। 

सबसे पहले 16 मीटर नीचे तक टनल की चौड़ाई में दोनों ओर खोदाई कर के एक डायाफ्राम वॉल बनाई जाएगी। इस काम में करीब आठ महीने का समय लगेगा।

इस वॉल के निर्माण में करीब आठ महीने का समय लगेगा। इसके बाद में कट एंड कवर विधि से टीबीएम यहां सुरंग बनाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed