{"_id":"5959db524f1c1ba7678b49fa","slug":"dsp-shrestha-thakur-wrote-about-her-transfer-on-fb-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बॉर्डर पर ट्रांसफर होने पर डीएसपी श्रेष्ठा ने लिखा ये पोस्ट, वायरल रहा ये मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बॉर्डर पर ट्रांसफर होने पर डीएसपी श्रेष्ठा ने लिखा ये पोस्ट, वायरल रहा ये मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
श्रेष्ठा ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में भाजपा नेता की गाड़ी का चालान करने वाली पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा के तबादले का मुद्दा रविवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। कोई श्रेष्ठा को लेडी सिंघम की संज्ञा दे रहा है और कोई उन्हें बिना भय व पक्षपात के इसी तरह काम करते रहने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
वहीं, लोग उनके बहराइच तबादले को लेकर राज्य सरकार की निंदा भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को भी नसीहत दे डाली, कहा- अगर आप सच में प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना चाहते हैं तो ऐसे अफसरों को हतोत्साहित मत कीजिए।
विज्ञापन
बता दें, श्रेष्ठा ने 23 जून को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान भाजपा के पांच नेताओं का चालान काट दिया था। इससे वह सुर्खियों में आ गई थीं।
उधर, डीएसपी श्रेष्ठा ने भी तबादले को लेकर अपने फेसबुक वॉल पर अपना अनुभव साझा किया है।
लिखा, ‘जहां भी जाएगा रौशनी लुटाएगा, किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता।’ इसके साथ ही उन्होंने बहराइच ट्रांसफर होने की जानकारी भी दी। इसके अलावा उन्होंने लिखा, चिंता करने की कोई बात नहीं है, मैं खुश हूं। मैं इसे अच्छे काम के पुरस्कार के रूप में स्वीकार कर रही हूं, आप सभी बहराइच में आमंत्रित हैं।
विज्ञापन